
मुंबई/- आईपीएल 2025 में सोमवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने डिफैंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराकर इतिहास रच दिया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। लगातार दो मैचों में हार के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई की टीम ने जीत की राह पर लौटते हुए केकेआर को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से मात दी। इस मैच में जीत दर्ज करके मुंबई ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

मुंबई की टीम ने रचा इतिहास
दरअसल अब तक किसी एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड केकेआर के नाम था, जिसने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर 52 मुकाबले जीते थे। लेकिन अब यह रिकॉर्ड मुंबई की टीम के नाम हो गया है, जिसने वानखेड़े स्टेडियम में 53वीं जीत दर्ज की है। इसके साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल के किसी ग्राउंड पर एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम भी बन गई है।

मुंबई ने कोलकाता को पछाड़ा
टीम को वानखेडे़ स्टेडियम में सोमवार को कोलकाता के खिलाफ मिली जीत उनकी दसवीं जीत थी। हार्दिक की टीम ने इस मामले में भी कोलकाता को पीछे छोड़ा है, जिसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 मैच जीते हैं।

डेब्यू मैच में अश्विनी कुमार का शानदार प्रदर्शन लगातार दो हार के बाद मुंबई ने इस मैच में अश्विनी कुमार को डेब्यू करने का मौका दिया। इस युवा गेंदबाज ने अपने कप्तान और टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और पहले ही मैच में चार विकेट झटककर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। 23 साल के इस खिलाड़ी ने मैच में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल के रूप में बड़े विकेट झटके। बड़ी बात यह है कि उन्होंने आईपीएल में डेब्यू से पहले घरेलू क्रिकेट में सिर्फ दो टी-20 मैच खेले थे।





More Stories
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”