बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की एनिवर्सरी पर किया गया दौड़ का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की एनिवर्सरी पर किया गया दौड़ का आयोजन

-दौड़ के विजेताओ को बाटे गए ट्राफी व इनाम, धावको ने दिखाया 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर व 3 किलोमीटर दौड मे दम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने अपने स्थापना दिवस पर दौड़ का आयोजन किया जिसमे बहादुरगढ़ शहरवासियों के अलावा रोहतक, गुडगाँव और दिल्ली एन सी आर के धावको ने भी चढ़कर भाग लिया और बहादुरगढ़ में 350 से अधिक धावकों ने बी आर जी एनिवर्सरी रन मे अपना दम दिखाया।
                 इस संबंध में जानकारी देते हुए  दीपक छिल्लर ने बताया कि इस आयोजन में सभी आयु वर्ग मे 10 कि० मी०, 5 कि० मी० और बच्चों के लिए 3 कि० मी० दौड़ विजेताओ के लिए आकाश टावर मेॅ लेपिनो पिज्जा में ट्राफी व इनाम बाटे गए। इसके साथ ही बी० आर० जी० ग्रुप ने आमजन को तंदरुस्ती और सेहत के लिये फिटनेस का मंत्र भी दिया ’फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का नारा भी दिया।’ बी आर जी ग्रुप से हिदायत ने एंकर की भुमिका निभाई।

             3 कि मी बच्चों के वर्ग मे अंडर 12 आयु मे वर्ग में करन ने पहला, जयदीप ने दुसरा व अवी दहिया ने तीसरा स्थान वही लडकियो मे रिया
ने पहला, शारदा ने दुसरा व वीरोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही बच्चो की 12 से 14 आयुवर्ग में लडको मे प्रिस दहिया ने पहला, शौरभ ने दुसरा व विहान छिल्लर ने तीसरा स्थान, लडकियो मे अनुप्रिती ने पहला, अनाया ने दुसरा व वैभवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लडको मे 14 से 18 आयु मे वर्ग मे शान्तनु ने पहला, जयन्त ने दुसरा व कृत नारा ने तीसरा स्थान तथा लडकियो में सिमरन ने पहला, दिव्या ने दुसरा व नियती दहिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
                   3 कि मी ओपन वर्ग मे सन्नी ने पहला, कुनाल ने दुसरा व  अनुज ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला ओपन वर्ग मे

अंजली ने पहला, महक नारा ने दुसरा व रीना रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
                   5 कि मी ओपन मे पुरुष वर्ग मे संदीप बोरा ने पहला,राकेश डबास ने दुसरा व प्रवीन सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही महिला वर्ग मे डिसी वशिष्ठ ने पहला, सोनिया राणा ने दुसरा व बबीता सिंधु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
                   वहीं 10 कि मी अंडर 18 आयु में आयुष अञी ने पहला स्थान, निशांत ने दुसरा हासिल किया। वहीं 10 कि मी ओपन वर्ग मे
आदित्या सिह ने पहला,वीर सिहं ने दुसरा व पियुष कुश्वाहा ने तीसरा तथा महिला वर्ग मे बिमला ने पहला, नमिता पांडे ने दुसरा व पुजा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

                   वहीं 10 कि मी 30 से 40 वर्ग में ज्ञान मान ने पहला, हरकिशन ने दुसरा व आशिष कुमार ने तीसरा। वहीं 10 कि मी मे 40 से 50 आयु वर्ग मे आनंद दलाल ने पहला, कृष्ण दहिया ने दुसरा व नरेन्द्र राम ने तीसरा तथा 50 से 60 आयु वर्ग मे डा सुरेंद्र सहरावत ने पहला, बह्म प्रकाश ने दुसरा व अरविंद पाल दहिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 10 कि मी 60$ आयु वर्ग में अशोक राणा ने पहला, गौतमेन्दु सरकार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
                    इस मौके पर ओल्य्म्पियन कर्नल संतकुमार वरिष्ठ सदस्य सुचेत शोकीन, जगदीश राठी, सज्जन सैनी ,सतीश देसवाल, सुनिल बेनीवाल, धर्मबीर, प्रदीप सांगवान, धर्मवीर, प्रदीप राणा, अमन, संदीप दहिया मौजूद रहे। आयोजन के उपरांत बी० आर० जी० ग्रुप के सदस्यों ने नशे के खिलाफ अपना मिशन जारी रखने और पेड लगाकर अच्छी सेहत के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा का प्रण लिया।
                     इस रन में रोहिणी से मुकेश दहिया, द्वारका से सुभाष यादव जी डी डी आर ग्रुप, दीपक बंशिट एस डी आर ग्रुप के साथ, अरविंद दहिया रोहतक ग्रुप के साथ, अनुज मिश्रा रनिंग रैपिड ग्रुप के साथ, मनोज पांडे ग्रुप के साथ, नीरज छिल्लर ग्रुप के साथ,के एन सी फाउन्डेशन से किर्ती ग्रुप के साथ के धावको ने हौसला बढ़ाते हुए साथ मे रन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox