बहादुरगढ़ में गैंगवार के चलते तीन लोगों को मारी गोली, दो की मौत, तीसरा गंभीर रूप से घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में गैंगवार के चलते तीन लोगों को मारी गोली, दो की मौत, तीसरा गंभीर रूप से घायल

-आसौदा में दुकान के बाहर बैठे हुए थे तीनों युवक, गाड़ी में आये हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस मौके पर

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/सिद्धार्थ राव/- बहादुरगढ़ के आसौदा गांव में गैंगवार के चलते 6 अज्ञात हमलावरों ने दूकान के बाहर बैठे 3 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की वारदात सामने आई है। इस गोलीबारी में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तबकि  तीसरा शख्स गले में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों की पहचान नरेश व संजय के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम अनिल बताया जा रहा है। तीनों आसोदा के ही रहने वाले है और वारदात के समय दूकान के बाहर चारपाई पर बैठे थे। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बहादुरगढ़ का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस उन्हे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
                        मंगलवार शाम को बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसौदा गांव में नरेश, संजय और अनिल एक दूकान के बाहर चारपाई डालकर बैठे थे। उसी समय एक गाड़ी उनके पास आकर रुकी। इससे पहले तीनों में से कोई कुछ समझ पाता गाड़ी में से छह युवक नीचे उतरे और उन्होने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक से ज्यादा गोलियां लगने की वजह से नरेश और संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गये। बाद में आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संजय व नरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। झज्जर के एसपी राकेश दुग्गल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी राहुल देव के अनुसार यह वारदात आपसी गैंगवार का नतीजा है। शुरुआती जांच के अनुसार हमलावर आसौदा गांव के रहने वाले थे और घटना के बाद बहादुरगढ़ की तरफ निकल गए। पुलिस आसोदा और इसके आसपास के गांवों में रहने वाले क्रिमिनल्स बैंकग्राउंड वाले लोगों की डिटेल निकाल रही है। गांव में काफी समय पहले दो गुटों में इस गैंगवार की शुरुआत हुई थी। अब गांव के सुरेश और रोहित उर्फ रेसकोप के बीच लंबे समय से गैंगवार चली आ रही है। इस गैंगवार के कारण अब तक आसौदा गांव के 8 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आसौदा गांव में आज शाम हुई गोलाबारी गैंगवार का ही नतीजा है। डीएसपी का कहना है कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox