नाहरगढ़ के एक छोर से दूसरे छोर तक सीआईएसएफ ने निकाली साइकिल रैली, मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाहरगढ़ के एक छोर से दूसरे छोर तक सीआईएसएफ ने निकाली साइकिल रैली, मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

-बैटल ऑफ नाहरगढ़ की 164वीं जयंती व आजादी के 75 साल के अमृत महोत्सव को लेकर किया गया साईकिल रैली का आयोजन -बल्लभगढ़ से नजफगढ़ की 60 किलोमीटर की दूरी मात्र 3 घंटे 15 मिनट में की पूरी, -नजफगढ़ पंहुचने पर साईकिल रैली का फूल बरसाकर किया गया भव्य स्वागत -रैली का नजफगढ़ जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक व पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत ने किया स्वागत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बैटल ऑफ नाहरगढ़ की 164वीं जयंती व आजादी के 75 के अमृत महोत्सव को लेकर सीआईएसएफ ने नाहरगढ़ के एक छोर यानी बल्लबगढ़ से दूसरे छोर नजफगढ़ तक साईकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली में सीआईएसएफ के 62 पुरूष व 15 महिला अधिकारियों ने 60 किलोमीटर साईकिल चलाकर राजा नाहर सिंह के बलिदान को याद किया। बल्लबगढ़ मैट्रो स्टेशन से साईकिल चलाकर नजफगढ़ पंहुचे सीआईएसएफ के जवानों का क्षेत्रवासियों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नजफगढ़ निगम जोन के चेयरमैन सत्यपाल मलिक व पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत ने सीआईएसएफ दस्ते का नजफगढ़ स्टेडियम में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


                               स्वागत समारोह में सीआईएसएफ के डीआईजी एवं डीएमआरसी के इंचार्ज जितेन्द्र राणा, जिला दक्षिण-पश्चिम के एडीएम राकेश दहिया, सीनीयर कमांडेंट दलीप कुमार, कमान्डेंट अरूण कुमार, सुरेन्द्र कुमार व योगराज तथा शिक्षाविद विनोद बंसल, स्वीट होम के संचालक अविनाश जैन, नाहरगढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र चौहान, विक्रम तहलान, राकेश अग्रवाल, कृष्ण यादव, कोच दहिया के साथ-साथ अनेकों गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने सीआईएसएफ के जवानों व अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज बैटल ऑफ नाहरगढ़ की 164वीं जयंती है जिसके उपलक्ष्य में सीआईएसएफ द्वारा निकाली गई इस साईकिल रैली का महत्व और भी बढ़ जाता है। हम उनका दिल की गहराईयों से स्वागत करते हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित करने का आहवान किया है। जिसके चलते हम सभी देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं। उन्होने कहा कि बल्लबगढ़ से लेकर नजफगढ़ तक राजा नाहर सिंह की रियासत थी। उन्होने जीवन पर्यन्त अंग्रेजों का आधिपत्य कभी स्वीकार नही किया। हालांकि वह मात्र 18 साल की उम्र में ही राजगद्दी पर बैठ गये थे लेकिन अपने बुलन्द हौंसलों के चलते उन्होने हमेशा नाहरगढ़ को आजाद रखने की कोशिश की। आज ही के दिन नजफगढ़ में अंग्रेजों के साथ नाहरगढ़ की सेना का भीषण युद्ध हुआ था। हालांकि नाहरगढ़ की सेना इस युद्ध में हार गई थी लेकिन उनकी वीरता की स्वयं अंग्रेजों ने भी प्रशंसा की थी। ऐसे महान वीरों की याद में नजफगढ़ में आज के दिन श्रद्धांजली समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होने कहा कि ठीक इसी तरह देश के अर्धसैनिक बलों के जवान देश की रक्षा करते हैं। जिनकी बहादुरी की वजह से ही हम अपने घरों में शांति से सोते हैं। हमें उनकी बहादुरी पर गर्व महसूस होता है। अंत में उन्होने कहा कि मै चाहता हूं डीएमआरसी भी राजा नाहर सिंह के बलिदान को सम्मान दे और नजफगढ़ स्टेशन का नाम नाहरगढ़ स्टेशन रखें।
                             वहीं पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत ने अपने संबोधन में कहा कि जिस आजादी में आज हम सांस ले रहे है वह हमारे जवानों की शहादत का परिणाम है। हालांकि देश को आजाद कराने के लिए लाखों देशवासियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये लेकिन अब देश की आजादी को बनाये रखने के लिए हमारे जवान सीमाओं पर अपनी शहादत दे रहे हैं। हमें अपनी सेनाओं पर गर्व हैं और हम सदा अपनी सेनाओं के साथ खड़ें है। उन्होने सीआईएसएफ की आज की रैली के लिए कहा कि यह एक अमृम महोत्सव का नया अनुभव है और हम डीआईजी जितेन्द्र राणा के आभारी है कि उन्होने इस रैली के लिए नजफगढ़ को चुना। इस अवसर पर डीआईजी जितेन्द्र राणा ने कहा कि हमने इस रैली का आयोजन मात्र दो दिन के अंतराल में पूरा किया। उन्होने अमृत महोत्सव को लेकर अपने विचार अपनी टीम के सामने रखें तो उनके अधिकारी साथियों व जवानों ने उन्हे निराश नही किया बल्कि यह कहा कि हो जायेगा सर और वो भी समय से। इसी से आभास होता है कि हमारे जवानों के हौंसले कितने बुलंद है। उन्होने बताया कि साईकिल रैली की शुरूआत बल्लबगढ़ के नाहर सिंह मैट्रो स्टेशन से सुबह 5 बजे की गई और दस्ते ने 60 किलोमीटर की दूरी को मात्र 3 घंटे 15 मिनट में पूरा कर दिया। हम सवा 8 बजे नजफगढ़ पंहुच गये। उन्होने कहा कि नजफगढ़ के लोगों से जो प्यार व स्नेह मिला उसके लिए प्रदेश की जनता के आभारी हैं। इतने थोड़े समय में इस तरह का स्वागत दिखाता है कि लोगों में अपनी सेना व अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कितना प्यार है। सिनियर कमांडेंट दलीप सिंह ने इस स्वागत समारोह के लिए प्रशासन व क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नाहरगढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने सभी को राजा नाहर सिंह की जीवनी भेंट की और कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करवाने का है और इसके लिए नाहरगढ़ उत्थान संघ हस्ताक्षर अभियान चलाये हुए है। स्वागत समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। सभी ने मिलकर भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे भी लगाये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox