बर्फ की तरह गिरने लगे डैंड्रफ, तो इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बर्फ की तरह गिरने लगे डैंड्रफ, तो इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

मानसी शर्मा / – स्कैल्प में जमी रूसी( Dandruff) अक्सर कम होने का नाम ही नहीं लेती है। रूसी बालों में दूर से ही नजर आने लगती है। इसी के साथ कई बार झड़ झड़कर कपड़ों तक में गिरती है। ऐसे में व्यक्ति के न केवल कपड़े खराब होते हैं, बल्कि उसे शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। लेकिन Dandruff को जड़ से खत्म करना कोई मुश्किल का काम भी नहीं है।
इसलिए आज हम आपको इन उपायों को बताने वाले हैं,जिसे अपनाकर आप बालों से रूसी को खत्म यानी कि हटा सकते हैं।

दही और मेथी
Danduff को हटाने के लिए अपने बालों पर दही (Curd) को इच्छानुसार सादा भी लगा सकते हैं। लेकिन ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसे मेथी के साथ मिक्स करके लगाएं। दरअसल मेथी में एक निकोटेनिक नाम का एसिड पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है। साथ ही स्कैल्प में जमे हुए रूसी को हटाने में कारगर भी होता है। आप दही में मेथी के बीज को पीसकर बालों में आधे घंटे के लिए लगा सकते हैं। फिर बालों को वॉर्म वाटर से अच्छे से साफ कर लें।

एलोवेरा के साथ नीम
एलोवेरा और नीम दोनों में ही एंटी बैक्टेरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा और नीम को एकसाथ मिक्स करके बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए करीब 10 नीम के पत्तों को लें और उसमें 2चम्मच एलोवेरा जैल को मिला लें। फिर सिर में आधा घंटा लगा कर छोड़ दें।

नारियल के तेल में नींबू
अपने सिर में नारियल का तेल और नींबू को एक साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इस मिश्रण से आपके सिर का डैंड्रफ जड़ से खत्म हो सकता है। इस मिश्रण को एक साथ मिलाएं फिर स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें। आधे घंटे के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox