बनाना चाहते हैं किचन को शीशे जैसा चमकदार, कमाल के हैं ये उपाय एक बार अपना कर जरूर देखें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बनाना चाहते हैं किचन को शीशे जैसा चमकदार, कमाल के हैं ये उपाय एक बार अपना कर जरूर देखें

मानसी शर्मा /-   त्योहारों की शुरूआत हो गई है। अभी दशहरा चल रहा है। कुछ ही दिनों में साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाली है। अभी से लोगों के बीच दिवाली की खुशी देखी जा रही है। सभी अपने घरों की साफ-सफाई और शॉपिंग करने लगे हैं। इस त्यौहार पर लोग अपने घर के कोने-कोने की सफाई कर के उसे सजाते हैंऔर मां लक्ष्मी की स्वागत स्वागत करते हैं। यूं तो दीपावली को ले कर एक्साइटमेंट ज्यादा है लेकिन इसके पहले होने वाली साफ-सफाई का काम मुश्किल भरा है। खासतौर से घर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जहां की सफाई में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। किचन उन्हीं अगला हिस्सों में से एक है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिनकी मदद किचन को चमकदार बना सकते हैं।

प्लास्टिक के सामान को ऐसे करें साफ

किचन की सफाई की शुरुआत यहां रखे सभी प्लास्टिक के सामानों की सफाी के साथ करें। किचन में जो भी प्लास्टिक का सामान रखा है जैसे छोटे-बड़े डिब्बे, प्लास्टिक का डब्बा वगैरह हैं। उन्हें साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी पानी गर्म करे लें। अब इसमें तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर प्लास्टिक के सामान को इसमें भिगोकर थोड़ी देख रख दें। इसके बाद साफ पानी से सामान को धोएं और सूखने के लिए छोड़ दें। इसके अलावा जितने बड़े कंटेनर हैं उन्हें गीले कपड़े में हल्का सा साबुन लगाकर, रगड़ते हुए साफ करें और फिर साफ कॉटन के कपड़े से साफ कर लें।

छत के जालों की सफाई

किचन एरिया की सफाई के साथ-साथ छत और दीवारों को भी साफ करना चाहिए। पहले छत पर लगे हुए जालों को साफ हटा लें। डस्टर से दीवारों पर जमी धूल को खत्म करें और किचन में लगे फैन, बल्ब, स्विच बोर्ड आदि को साफ करें। इसे साफ करने के लिए आप सॉफ्ट कॉटन के कपड़े का प्रयोग कर सकते हैं। किचन के ऊपरी हिस्से की सफाई के बाद ही नीचे की सफाई करें।

किचन कैबिनेट और टाइल्स को बनाए चमकदार

किचन कैबिनेट को साफ करने के लिए सबसे पहले उसमें रखे सारे समान  बाहर रख लें और फिर डस्टर की मदद से उसके अंदर साफ करें। किचन की टाइल्स में लगे तेल-मसाले के दागों को साफ करने के लिए आप डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़े बर्तन में डिशवॉश लिक्विड रख ले। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे किसी स्क्रब या डस्टर पर लगाएं। इससे टाइल पर लगे तेल-मसालों के सभी दाग आसानी से खत्म हो जाएंगे।

कांच के बर्तनों भी चमकेंगे

किचन में रखे कांच के बर्तनों को साफ करने के लिए आप नमक और साबुन वाले पानी का प्रयोग करें। इसके लिए सबसे पहले गर्म पानी में थोड़ा सा नमक और डिशवॉश लिक्विड मिलाकर एक घोल तैयार करें। अब इसमें स्क्रबर को डुबोकर निचोड़ लें। फिर इसकी मदद से कांच के बर्तनों को साफ करें। इस तरह से कांच के बर्तन पूरी तरह से चमकने लगेंगे।

चांदी, तांबे और कांसे के बर्तनों को ऐसे करें साफ

किचन में अलग-अलग तरीके के बर्तन होते हैं। इसलिए उन्हें साफ करने के लिए अलग-अलग चीजों का प्रयोग करना चाहिए। अगर आपके किचन में चांदी-तांबे और कांसे के बर्तन है तो उसे साफ करने के लिए आप टोमैटो का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बर्तनों पर केचप लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर साफ गीले कपड़े पर से रगड़ते हुए इन्हें अच्छे से साफ कर लें। इस तरह से चांदी, तांब, गंसे के बर्तन एकदम साफ हो जाएंगे।

पीतल और लोहे के बर्तन

किचन में रखे पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए इन्हें खट्टी चीजों जैसे इमली, नमक, नींबू और सिरका आदि से साफ करें। इसके अलावा लोहे के बर्तनों को चमकाने के लिए गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर साफ कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox