बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा: सुशांत शुक्ला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा: सुशांत शुक्ला

-पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन ने 17 बच्चियों की पढ़ाई का बीड़ा उठाया -पायल लाठ ने बच्चों को दिया नया संबल

बिलासपुर,छत्तीसगढ़/अनीशा चौहान/-    शिक्षा को हर बच्चे का मौलिक अधिकार मानते हुए पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन ने मोहन्ती गर्ल्स स्कूल में एक प्रेरणादायक व भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूल की 17 बच्चियों की शिक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लेने की घोषणा की।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि, विजय अग्रवाल व सुशील अग्रवाल विशिष्ट अतिथि और आशा अग्रवाल और पूनम श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को हर बच्चे का अधिकार बनाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला के हाथों बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी किताबें भेंट की गईं। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका पायल लाठ ने कहा कि गोद ली बच्चियों की क़िताबें, फीस और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताएँ फाउंडेशन द्वारा पूरी की जाएंगी। इस मौके पर विधायक शुक्ला ने कहा कि मै हर बच्चे की शिक्षा में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा। फाउंडेशन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रीराम फाउंडेशन, विशाल बजाज, लोकेश ठक्कर एवं राहुल अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में प्राचार्य अंजना लाल, प्राची बरगाह,अनिल जेम्स, एन्न लदेर, एच मसीह, एएफ हाश्मी,एस कटारे, एमके वर्मा, पायल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, सचिव चंचल सलूजा एवं अप्पू केशरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

संस्था द्वारा बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने से लेकर उनकी फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और पढ़ाई से जुड़ी हर जरूरत पूरी की जाएगी। फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने कहा कि “शिक्षा ही ऐसा साधन है जो किसी भी बच्चे का भविष्य बदल सकता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई से वंचित न हो।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox