माउंट आबू  राजस्थान मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का जलवा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

माउंट आबू  राजस्थान मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का जलवा

-अर्पिता सैनी ने मारी बाज़ी – पाया पहला स्थान, 2500 धावकों में दिखाया दम

अनीशा चौहान/-   राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित भव्य राजस्थान मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के धावकों ने अपनी फिटनेस और जज़्बे का लोहा मनवाया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन में चार देशों के 2500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया और 21.9 किमी की कठिन पहाड़ी दौड़ को पूरा किया। अर्पिता सैनी ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सीमा ने 5वां स्थान और भूमि ने 6वां स्थान प्राप्त कर बहादुरगढ़ का नाम ऊँचा किया।

टीम BRG के अन्य धावकों का भी दमदार प्रदर्शन
दीपक  छिल्लर ने बताया कि कड़ी धूप और कठिन पहाड़ी ट्रैक के बावजूद BRG धावकों ने अनुशासन और फिटनेस का बेहतरीन परिचय दिया। बह्म प्रकाश मान, धर्मवीर सैनी, तेजस, राजपाल, संजीव, दीपक हुड्डा, डी.के. शर्मा, रमेश शर्मा, राजेंद्र पाल बावा, पुष्कर, बनेश, विजय वरुण  ललिता पांडे , रवि,दीपक,संदीप,विनोद,जतिन और अजय ने भी अपनी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की और टीम की उपलब्धियों में योगदान दिया। चार देशों से आए धावकों ने लिया हिस्सा 2500 धावकों ने 21.9 किमी की दौड़ पूरी की आयोजकों ने भी BRG की अनुशासित और ऊर्जावान टीम भावना की खुलकर सराहना की।

डॉ. सुनीता गोडारा की मौजूदगी
मैदान में उत्साह तब और बढ़ गया जब एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोडारा विशेष अतिथि के रूप में पहुँचीं। उन्होंने धावकों को दौड़ से पहले और बाद में डाइट और एक्सरसाइज़ के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

टीम BRG का संदेश – फिटनेस और नशा-मुक्ति
BRG पिछले कई वर्षों से “मिशन फिट बहादुरगढ़” के तहत काम कर रही है। धावकों ने कहा— “हमारा लक्ष्य सिर्फ़ पदक जीतना नहीं है, बल्कि समाज को फिटनेस और नशा-मुक्ति का संदेश देना है। जब युवा खेलों की ओर बढ़ेंगे, तो वे नशे से दूर रहेंगे।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox