
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- द्वारका सेक्टर-7 स्थित शहीद रामफल चौक से ब्रह्म अपार्टमेंट तक की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। जगह-जगह पानी भराव और कीचड़ के कारण राहगीरों, विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन बाइक और स्कूटर सवार परिवारों के साथ फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल बोर्ड से अनधिकृत कनेक्शन लेने वालों के कारण पाइपलाइन से लगातार पानी का लीकेज हो रहा है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है और सड़कें जर्जर हो रही हैं। इसके बावजूद जल बोर्ड के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं समाजसेवी रणबीर सिंह सोलंकी ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल बोर्ड अधिकारियों को बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। “अनधिकृत कनेक्शन रोकने में अधिकारियों की लापरवाही आम जनता की जान को खतरे में डाल रही है,” सोलंकी ने कहा।
उन्होंने जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार शर्मा (मुख्यअभियंता, झंडेवालान) तथा अधीक्षण अभियंता चंद्र प्रकाश (द्वारका सेक्टर-20) से तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि सड़क की स्थिति को शीघ्र सामान्य बनाने के लिए आपातकालीन उपाय किए जाएं।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम