प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर 

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  सकारात्मक आंदोलन का संकल्प वर्ष के 28 फरवरी को एक मजबूत स्तंभ के रुप में एक शख्सियत का जाना विश्वव्यापी आरजेसियंस के लिए और सकारात्मक आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आरजेएस पीबीएस के संस्थापक उदय मन्ना ने बताया मेरे पिताजी नब्बे वर्षीय राम जग सिंह का देहांत 28 फरवरी की सुबह साढ़े छः बजे पटना आवास पर हो गया ।‌ उनका अंतिम संस्कार पवित्र गंगा के दीघा घाट पर  पटना में सन्ध्या 6 बजे  किया गया।
आरजेएस पीबीएस के राष्ट्रीय ऑब्जर्वर दीप माथुर ने बताया कि मेरी उदय कुमार मन्ना से बीती रात बात हुई थी तो पता चला कि आरजेएस के प्रेरणास्रोत तथा श्री उदय कुमार मन्ना जी के पूज्य पिता श्री राम जग सिंह जी का स्वास्थ्य अत्यंत गंभीर अवस्था में है और उनके जो ऑर्गन्स है वह प्रॉपर्ली काम नहीं कर रहे हैं और वह निरंतर डॉक्टर की निगरानी में है । उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। आज सुबह साढ़े छः बजे वो हमें छोड़कर भगवान की चरणों में चले गए।

श्री दीप माथुर ने बताया कि यह जो घड़ी है जब  उदय कुमार मन्ना और उनके समस्त परिवार के लिए बहुत धैर्य रखने की है । मैं आरजेएस परिवार की ओर से दिवंगत राम जग सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए हार्दिक प्रार्थना अर्पित करता हूं ।प्रभु श्री मन्ना जी और उनके परिवार को इस समय धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
मेरी पूज्य श्री रामजग सिंह जी से कुछ समय पहले बातचीत हुई थी, तो वह इस की पाॅजिटिव मीडिया मूवमेंट को लेकर अत्यंत प्रफुल्लित थे। उनका यह मानना था कि इस मूवमेंट को अधिक से अधिक पल्लवित किया जाए किया जाना चाहिए। उनकी चिंता यह भी थी कि इस संस्थान को किस प्रकार से वित्तीय रूप से पोषित किया जाए ।उन्होंने इसके विषय में मेरे से काफी देर तक बातचीत की उनका यह मानना था कि आरजेएस को आगे चलने के लिए आर्थिक और हर तरह की सहायता की आवश्यकता है । सभी को इसके लिए सतत् प्रयास करने होंगे।
दिवंगत श्री राम जग सिंह जी बहुत ही एक बहुत अच्छे विचार वाले इंसान लगे । उन्होंने मुझसे बहुत प्यार से बात की । एक बुजुर्ग के नाते मार्गदर्शन भी दिया।उनका व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा देता रहेगा।
हमने उनके सानिध्य और आशीर्वाद के साथ इस संकल्प वर्ष में 17 जनवरी को 17 सूत्रीय संकल्प की घोषणा की थी ।यह संकल्प 23 जनवरी , 2026 को ब्रह्म कुमारी आश्रम ,पटेल नगर नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फेस्टिवल आफ पॉजिटिविटी और गणतंत्र दिवस समारोह में लॉन्च किया गया था।
मैं उनको अभी अपनी तरफ से और पूरे आरजेएस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
मुझे याद है कि मन्ना जी 1 जनवरी 2026 को पटना पहुंचे थे और 18 दिनों तक वह अपने पूज्य पिताजी और माताजी श्रीमती जनक दुलारी देवी जी के साथ रहे थे। 1 जनवरी से पहले मन्ना जी के ज्येष्ठ पुत्र मयंक राज अपने दादा जी के साथ थे , फिर 18 जनवरी से अबतक सेवारत रहे। पिछले कुछ समय से मन्ना जी की धर्मपत्नी बिन्दा मन्ना अभी भी पटना रह रही हैं।  बेटी आकांक्षा मन्ना 15 दिनों तक दादाजी के साथ रही।
श्री राम जग सिंह जी का जीवन सकारात्मकता की मिसाल है, और मुझे आशा है कि उनके जो उन्होंने प्रेरणा दी है उसके ऊपर कभी रिसर्च होगी और यह किस प्रकार एक सक्सेस स्टोरी बनी तो इसके ऊपर भी एक पूरी रिसर्च होगी।

श्री उदय मन्ना ने बताया कि मेरे पिताजी और पाॅजिटिव मीडिया भारत -उदय ग्लोबल मुवमेंट के प्रेरणास्रोत श्री राम जग सिंह जी का निधन शनिवार 28 फरवरी की सुबह साढ़े छः बजे के आसपास हो गया । उनकी आत्मा की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।  “मैं इस समय बहुत दुखी हूं। उनकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी ,और उनकी इच्छानुसार सकारात्मक आंदोलन जारी रहेगा। इस कठिन समय में आपकी संवेदनाएं मेरे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं”।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox