मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के बदायूं में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेमी से मिलते समय प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को फावडा से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव की है। जहां सुबह करीब 4 बजे की है। जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसी लड़की के परिजनों ने दोनों के उपर हमला कर दिया। और दोनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर आरोपी ने थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
JPSC परीक्षा में कथित सौदेबाजी का खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के दावे से मचा हड़कंप
राजेश गहलोत की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!