प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना, संसद में विपक्ष का विरोध जारी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  संसद के मानसून सत्र के दौरान जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के बावजूद सरकार का रवैया नहीं बदला है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अब भी कार्रवाई की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया और आंदोलन में शामिल बिहार तथा पश्चिम बंगाल के छात्रों के खिलाफ दोबारा एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने दावा किया कि कई छात्राओं के अभिभावकों को फोन कर उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “ये अपनी आदतों से बाज नहीं आएंगे। अभी भी एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।”

संसद में विपक्ष का विरोध लगातार जारी है। विपक्ष पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा था। उनके इस्तीफे के बाद अब विपक्ष छात्र आंदोलन के दौरान कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा है।

विपक्ष की मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर संसद में जवाब दें। विपक्षी दलों का आरोप है कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए।

इसी मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही और कई बार स्थगित करनी पड़ी। संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार और विपक्ष के बीच टकराव फिलहाल जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox