
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी के जरिए दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त कर ली है।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को अवैध शराब की सप्लाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आधार पर एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में एसआई प्रेमनारायण, एसआई नवीन, हेड कांस्टेबल महिपाल और कांस्टेबल मुकेश की टीम ने उत्तम नगर स्थित मानसा राम पार्क इलाके में जाल बिछाया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बॉबी उर्फ गोलू (42 वर्ष) निवासी मोहन गार्डन, दिल्ली को स्कूटी पर अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 150 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना बिंदापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह अवैध शराब किससे लाता था और किन क्षेत्रों में उसकी सप्लाई करता था।
द्वारका पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार