पूरे जोश व उल्लास के साथ मनाये आजादी का अमृत महोत्सव- प्रदीप कुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूरे जोश व उल्लास के साथ मनाये आजादी का अमृत महोत्सव- प्रदीप कुमार

-नजफगढ़ में तीन दिन मनाया जायेगा आजादी का 75वां अमृत महोत्सव, निगम 1 लाख झंडो का कर रहा वितरण -आईडीबीआई बेंक ने दूकानदारों के बीच मनाया आजादा के अमृत महोत्सव का समारोह, किया झंडा वितरण

नजफगढ़/- शुक्रवार को नजफगढ़ बाजार में जवाहर चौक पर आईडीबीआई बैंक ने दूकानदारों के बीच आजादी का 75वां अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन किया जिसमें बैक अधिकारियो ने लोगों के और नजदीक आने की कोशिश की और उन्हे अपनी कई अनूठी योजनाओं से भी अवगत कराया। इस झंडा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हम भी नजफगढ़ में पूरे जोश व उल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहे है। नजफगढ़ में अगले तीन दिन 13,14 व 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि निगम इसको लेकर करीब 1 लाख झंडो का वितरण कर रहा है। उन्होने आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों को इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आभार जताया। इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के जीएम सुजीत कुमार, एजीएम विजय कुमार, एजीएम मोनिका बजाज व एजीएम एवं नजफगढ़ ब्रांच की मैनेजर पूर्वी शर्मा के साथ-साथ नजफगढ़ निगम जोन की डीडीई अनिता नोडियाल भी उपस्थित रही। इस मौके पर बैंक की तरफ से नजफगढ़ मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों जिनमें सुशील गोयल, विजय गुंबर, गोपी सिंघल, सुरेन्द्र चिकारा व भारत बजाज का पगड़ी पहनाकर अभिवादन किया गया। इस मौके पर निगम स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा पॉलिथिन पर पेश गया नुक्कड़ नाटक आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रहा। सभी ने इसकी सराहना की।
   

 आईडीबीआई बैंक के झंडा वितरण समारोह में मुख्य अतिथि निगम उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि सभी संस्थाऐं व सामाजिक संगठन आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए मिलकर काम करें। हमारा उद्देश्य है अपने निगम जोन का कोई घर तिरंगे के बिना रह न जाये। हम आज जिस आजादी के माहौल में सांस ले रहे है यह हमने बड़े बलिदानों के कारण पाई है। अतः हमे अपनी अगली पीढ़ी तक उनके बलिदानों की गाथा को ले जाने के लिए उन्हे याद करना जरूरी है। उन्होने लोगों से अपील की कि सभी अपने घरों पर झंडा अवश्य फहराये और बच्चों को आजादी के अमर बलिदानियों की गाथा जरूर सुनाये। लेकिन एक बात का ध्यान भी रखें कि झंडे को सही ढंग से ही फहराये। झंडा कटा-फटा व झंडा आड़ा तिरछा ना हो।    
उन्होने कहा कि निगम अपने सभी कार्यालयों में झंडे वितरित कर रहा है आप अपने निकटतम निगम कार्यालय में संपर्क कर झंडा ले सकते है।


                 इस अवसर पर जीएम सुजीत कुमार ने कहा कि आजादी का सही मतलब सभी के पास काम हो, रोजी-रोटी हो और हम इसके लिए लोगों की हर संभव मदद कर रहे है ताकि वो हमारी मदद से अपना काम-धंधा अच्छे से चला सके। उन्होने कहा कि देश की जीडीपी इसी से तय होती है कि देश में कितने लोगों के पास काम है। दूकानदारों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आप देश की आर्थिक उन्नति की रीढ़ है और हम आपके साथ खड़े है। आप ही देश में रोजगार पैदा करते है देश की आर्थिक उन्नति को सुद्ढ करते है। उन्होने इस मौके पर केंद्र सरकार की जनधन योजना, एमएसएमई, जीरो बैलेंस, गृह ऋण व कारोबार के ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होने मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार के साथ मिलकर बैंक की तरफ से कुछ उपभोक्ताओं को ऋण संबंधी व जनधन योजना के तहत खातों से संबंधित कागजात का वितरण किया।
               

-नजफगढ़ में तीन दिन मनाया जायेगा आजादी का 75वां अमृत महोत्सव, निगम 1 लाख झंडो का कर रहा वितरण
-आईडीबीआई बेंक ने दूकानदारों के बीच मनाया आजादा के अमृत महोत्सव का समारोह, किया झंडा वितरण

  कार्यक्रम में निगम स्कूल की शिक्षिकाओं ने पॉलीथिन पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जिसके द्वारा लोगों को प्लॉस्टिक के दुश्प्रभावों से अवगत कराया। वहीं डीसी महोदय ने इस मौके पर लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के अंत में लोगों को झंडे वितरित किये गये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox