
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा काफी गुस्से में दिखाई दिये। लगभग 5 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सचिवालय पर दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि अगर मेरे क्षेत्र को पानी नही मिला तो केजरीवाल मेरे क्षेत्र में आना भी मत। कार्यकर्ताओं केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाये और काफी समय तक सचिवालय का घेराव किया।
पश्चिमी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पश्चिमी दिल्ली में पानी की किल्लत और लोगों की परेशानी को लेकर के दिल्ली सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर करीब 5000 कार्यकर्ता उनके साथ थे। सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली सचिवालय का घेराव किया और उन्होंने इस मौके पर कहा अगर आम आदमी पार्टी के नेता पश्चिमी दिल्ली को पानी देने में सक्षम नही है तो उन्हे उनके क्षेत्र में आने की इजाजत नही है।

इस मौके पर पश्चिमी व नजफगढ़ निगम जोन के निगम पार्षदों का बखूबी साथ मिला। सांसद प्रवेश वर्मा को गोपाल नगर वार्ड की निगम पार्षद अंतिम गहलोत, रोशनपुरा से सतपाल मलिक, छावला़ से पवन शर्मा और द्वारका नीतिका शर्मा अपने तमाम समर्थकों के साथ पहुंचीं। आक्रोश प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रह। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर है अगर पानी नहीं मिला तो पूरी पिक्चर अभी बाकी है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी