
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सरकार की नीतियों को जन-जन पंहुचाने की पहल के तहत भाजपा के सभी नेता व मंत्री कार्यकर्ताओं का रूख कर रहे है। इसी कड़ी में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह भी द्वारका में भाजपा कार्यकर्ता शिवा सूरी के घर पंहुचे और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया।
. इस अवसर पर उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व मंत्री कार्यकर्ताओं के घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का काम कर रहे है। वह भी इसी कड़ी में यहां आये है। उन्होने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार व निक्कमेपन से आज हर दिल्ली वासी परेशान है। सीएम का अहम लोगों को केंद्र द्वारा दी जा रही योजनाओं से दूर कर रहा है जिनका पूरा देश फायदा उठा रहा है लेकिन दिल्लीवासी इससे वंचित है। उनका मुख्य मकसद दिल्ली के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और उनसे अवगत कराना है। उनके द्वारका पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शिवा सुरी ने मंत्री फग्गन सिंह का आभार प्रकट किया और उन्हे विश्वास दिलाया कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करायेगा। द्वारका में भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला देख मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार का हर एक सदस्य विश्वासी, बेहद अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहता है। मैं भी आजीवन भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना बनाए रखूंगा।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी