नई पहलः अब घर पर मिलेगी सीएमजी की होम डिलीवरी, पेट्रोल पंप पर जाने का झंझट खत्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई पहलः अब घर पर मिलेगी सीएमजी की होम डिलीवरी, पेट्रोल पंप पर जाने का झंझट खत्म

-ये कंपनी शुरू करेगी होम डिलीवरी सुविधा की शुरूआत, मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने की मिली मंजूरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सीएनजी को लेकर कुछ कंपनियां कुछ खास करने जा रही हैं। जी हां अब आपकों सीएनजी भरवानें के लिए पेट्रोल पंप पर लगने वाली लंबी लाइनों से परेशान नही होना पड़ेगा। दरअसल, अब सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने का झंझट खत्म होने वाला है। आप सिर्फ एक फोन कॉल से सीएनजी की होम डिलीवरी पा सकेंगे। हालांकि यह सुविधा अभी मुंबई में शुरू होने जा रही है। लेकिन जल्द ही देश के दूसरे बड़े शहरों में भी यह सुविधा शुरू हो जायेगी।
               एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन स्टार्टअप कंपनी ने मुंबई में सीएनजी की होम डिलीवरी के लिए महानगर गैस लिमिटेड  के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत मोबाइल सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जो 24 घंटे होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया कराएंगे। यह सुविधा सभी तरह के सीएनजी पर चलने वाले वाहनों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब लोगों को सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
               कंपनी के मुताबिक, उसे मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल से मंजूरी मिल गई है। यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी। बयान में कहा गया कि इन दो स्थानों के बाल स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। कंपनी के बयान की मानें तो अकेले मुंबई में लगभग पांच लाख सीएनजी वाहन हैं और हर साल 43 लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। वहीं इन वाहनों के लिए मुंबई में सिर्फ 223 सीएनजी स्टेशन हैं, ऐसे में मोबाइल सीएनजी स्टेशन बेहद राहत देने वाले साबित होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox