पणजी में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भांडाफोड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पणजी में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भांडाफोड

टीवी एक्ट्रेस व दलाल समेत चार गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गोवा पुलिस की अपराधा शाखा ने पणजी के पास संगोल्डा गांव में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ कर टीवी अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं और हैदराबाद के एक दलाल को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के मुताबिक, टीवी अभिनेत्री और एक अन्य महिला मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं। तीसरी महिला हैदराबाद की है। गोपनीय सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और संगोल्डा के एक होटल में हैदराबाद के व्यक्ति से 50 हजार रुपये में सौदा किया.। इसके बाद दलाल ने जैसे ही तीन महिलाओं को पेश किया तो पुलिस ने छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गोवा पुलिस की अपराधा शाखा की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस मामले से जुड़ी जानकारी मीडिया को दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि हाफिज सैयद बिलाल नाम का शख्स देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बुनना शुरू किया था।

पुलिस ने बताया कि इस सूचना की पुष्टि कर लेने के बाद हैदराबाद के रहने वाले इस शख्स से फर्जी ग्राहक के सहारे संपर्क कर सौदा तय किया गया। सौदे के तहत 50 हजार रुपये दिए जाने थे और इन्हें संगोल्ड गांव के एक होटल में चुकाने की बात तय हुई थ।.अपराध शाखा ने बताया कि 26 वर्षीय इस शख्स को 17 मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गयां जब वह तीन अन्य महिलाओं के साथ यहां पहुंचा था. पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 30 से 37 वर्ष के बीच है।

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो गोवा आने वाले विदेशियों के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं एक दूसरी रिपोर्ट सामने आने से सब हैरान है। .गोवा पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक ज्यादा विदेशी अपराध की राह पकड़ रहे हैं। नशे से लेकर एटीएम चोरी तक विदेशी सैलानी अलग-अलग मामलों में लिप्त पाए गए हैं। एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल गोवा में हर साल 7 लाख से भी ज्यादा लोग आते हैं। नशे के मामलों में सबसे ज्यादा नाइजीरियाई पर्यटक, एटीएम के मामलों में रोमेनियन और गलत दस्तावेजों या इजाजत से ज्यादा वक्त के लिए रुकने संबंधी शिकायतों के लिए तंजानियाई पर्यटक शामिल होते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox