बीजेपी ने फिर जताया पुष्कर धामी पर भरोसा, सौंपी उत्तराखंड की कमान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीजेपी ने फिर जताया पुष्कर धामी पर भरोसा, सौंपी उत्तराखंड की कमान

-भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर लगी मुहर, राजनाथ सिंह ने किया मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा विधानमंडल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर मुख्यमंत्री चुन लिया गया। भाजपा ने एक बार फिर युवा नेता पुष्कर सिंह धामी में विश्वास जताते हुए उत्तराखंड की कमान उनके हाथों में सौंप दी। हालांकि पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव हार गये थे लेकिन भाजपा आलाकमान ने उस बात को भी नजरअंदाज करते हुए विधानमंडल के फैसले के स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी मौजूद रहे. जिसके बाद राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। हालांकि यह ऐलान चुनाव परिणामों के 11 दिन बाद आया जबकि पार्टी को उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत मिला है जिसे देखकर यही लगता है कि पार्टी में काफी विचार-विमर्श हुआ है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने के बाद नए सीएम चेहरे को लेकर मामला पेचीदा बना हुआ था। सीएम के लिए पिछले कई दिनों से कई नेताओं के नामों पर मंथन चल रहा था। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज बीजेपी के विधायक मंडल दल की बैठक के बाद साफ हो गया है। अब संभावना व्यक्त की जा रही है कि 23 मार्च को नए सीएम शपथ ले सकते हैं।

पुष्कर सिंह धामी राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं है और इस बार उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने चुनाव हराया है। लिहाजा धामी को विधानसभा का सदस्य बनने के लिए फिर से चुनाव लड़ना होगा। ये तभी संभव होगा, जब कोई विधायक अपनी सीट से इस्तीफा देगा. हालांकि अभी तक बीजेपी के कई विधायक धामी के लिए सीट छोड़ने का दावा कर चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox