पढ़ें-पढ़ायें तब ही देश बढेगा आगे- दीपा अंतिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पढ़ें-पढ़ायें तब ही देश बढेगा आगे- दीपा अंतिल

नारी सशक्तिकरण को लेकर सम्मानित हुई दीपा अंतिल ने कही दिल की बातनजफगढ़ मैट्रो न्यूज/
NMnews Nari Shakti

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के संग्रीला होटल में एशिया एजुकेशन सुमित अवार्ड 2021 कार्यक्रम में देश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण को लेकर रखे गये सम्मान समारोह में देश की प्रमुख हस्तियों ने नारी उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों व महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारी सशक्ति अवार्ड से सम्मानित सशक्त नारी परिषद की अध्यक्षा श्रीमती दीपा अंतिल ने कहा कि पढें-पढ़ायें तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होने इस पल को गौरवमयी बताया।
                    इस अवार्ड कार्यक्रम में जाने-माने लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें पूर्व रेल मंत्री वाणिज्य और उद्योग मंत्री और नागरिक उड्डयन श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु , सामाजिक न्याय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले, पूर्व वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद श्री शिव प्रताप शुक्ल, माननीय सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद श्रीमती जयाप्रदा, भाजपा के वरिष्ठ नेताश्री मीर फेरसथ अली बाकरी, श्रीमती अनीता धनकड,़ श्रीमती दीपा अंतिल के अलावा इस कार्यक्रम में जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में सशक्त नारी परिषद की श्रीमती दीपा अंतिल से पत्रकार ने पूछा अवार्ड मिलने के बाद आपको कैसा लग रहा है तथा आपका आगे का प्रोग्राम क्या है। इस पर श्रीमती दीपा ने कहा मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और कहा कि शिक्षा हमारे जीवन की चाबी है। मैं चाहती हूं सशक्त होने के साथ-साथ भारत के बच्चे पढ़ें लिखें तब ही हमारा प्यारा भारत देश आगे बढ़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox