नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा वेगस क्रश इवेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा वेगस क्रश इवेंट

3 दिन के शो में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वेगस क्रश इवेंट के द्वारा मिस्टर शहजादा और मिस एंड मिसेज अप्सरा 2021 शो का खास आयोजन जयपुर पिंक सिटी में स्थित जोन पैलेस होटल में आयोजित किया गया। इस शो का आयोजन राखी कोहली द्वारा आयोजित किया गया था जिनका उदेश्य उन प्रतिभागियों को एक मंच प्रदान करना जिनमें आगे बढ़ने का टैलेंट है।
                    3 दिन तक चलने वाले इस शो में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को अलग-अलग राउंड से गुजरना पड़ा जिसमें टैलेंट राउंड, इंट्रोडक्शन राउंड जैसे तमाम राउंड पार करके प्रतिभागियों ने फिनाले में अपनी जगह पक्की करवाइ.। फिनाले में एक के बाद एक प्रतिभागी ने रैंप वॉक पर अपना खूब जलवा बिखेरा और वहां आए सभी लोगों का दिल जीत लिया। शो मे सेलिब्रिटी गेस्ट की भूमिका में आई अदिती गोवित्रिकर, ,शिवानी जे यादव और सागर आनंद जूरी मेंबर के रूप मे आई। ज्योति सेठ, मोहम्मद ताहिर, दीपिका गुप्ता, मानवी तनेजा, और वत्सना कसाना ने बड़ी सूझबूझ के साथ सभी प्रतिभागियों का चयन किया।
                    अगर हम बात करें विजेता की तो मिस्टर शहजादा कैटेगरी में अंगद सिंह ने बाजी मारी। वही फर्स्ट रनर अप महेश शर्मा और सेकंड रनर अप राहुल राठी रहे। .दूसरी कैटेगरी मिस अप्सरा में लवली गॉड विजेता बनी। फर्स्ट रनर अप वंशिता, और सेकंड रनर अप ज्योति सिसोदिया रही,। थर्ड कैटेगरी मिसिस अफ्सरा  शिवांगी गुप्ता, विजेता रही। फर्स्ट रनर अप पूनम विरेन, शो मे आई। सेलिब्रिटी गेस्ट शिवानी और अदिती ने मीडिया से बात करते हुए कहां की सबसे पहले हम सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया और साथ ही साथ हम शो की ऑर्गेनाइजर राखी कोहली का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इन सभी प्रतिभागियों को एक अच्छा मंच प्रदान किया। .वहीं दूसरी ओर शो की ऑर्गेनाइजर्स राखी कोहली ने मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले अपने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और अपने सेलिब्रिटी गेस्ट और जूरी मेंबर और सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस शो को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया। उन्होने कहा कि हम पिछले कई सालों से ऐसे ही प्रतिभागियों को मंच प्रदान करते आ रहे हैं जहां पर वह अपने छुपे हुए टैलेंट को लोगों के बीच ला सके। शो के कामयाबी का श्रेय मेरी पूरी टीम को जाता है जिन्होंने दिन रात मेहनत करके अपनी अहम भूमिका निभाई है जिसमें मेरी मैनेजर अंकिता चैधरी, प्रोडक्शन मैनेजर आलिया सिंह गौरव ,नेहा ,तानिया ,ऋषभ, कमलेश, उत्तम और वही बात करे ग्राफिक डिजाइनर की तो विपिन कुमार ने भी कंधे से कंधा मिलाकर अपना बखूबी साथ दिया।.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox