पंजाब में मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे किसान, लोग परेशान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे किसान, लोग परेशान

-यातायात प्रभावित; सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को छूट,

चंडीगढ़/- फसलों के न्यूनतम समर्थन मुल्य को लेकर किसान पंजाब में शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। किसान यूनियनों की ओर से सोमवार को  पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद से लोगों की परेशानी बढ़ गई है जिसे देखते हुए किसान संगठनों ने आम जनता से सहयोग देने की अपील की है। हालांकि कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है लेकिन फिर भी प्रदर्शन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। पुलिस बंद पर अपनी नजर बनाए हुए है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि अभी तक बंद शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और उम्मीद है कि इसी तरह खत्म भी हो जाएगा।
किसानों का पूरे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में धरना प्रदर्शन जारी है।  किसानों के आह्वान पर आज पंजाब में बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। किसानों ने विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है। पटियाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारेरी जट्टान टोल प्लाजा पर किसानों के धरने ने वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। अमृतसर के गोल्डन गेट और बठिंडा के रामपुरा फूल में भी किसानों ने सड़कों को अवरुद्ध किया। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जारी है।

इस संबंध में भगतसिंह किसान यूनियन के नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि किसानों 5 प्रमुख मांगे है जिनमें एमएसपी को कानूनी दर्जा, किसानों की कर्ज माफी, खेत मजदूरों को पेंशन, किसानों पर दर्ज केस खत्म हो और भूमि अधिग्रहण कानून 13 की बहाली हो। अगर सरकार इनको मांगों को मान लेती है तो फिर किसान अपने घर लौट जाऐंगे। उन्होने बताया कि हमारा धरना पंजाब में 200 से ज्यादा जगहों पर हो रहा है। अकेले मोहाली में ही 6 जगहों पर किसानों के साथ दूसरे धार्मिक व सामाजिक संगठन भी प्रदर्शन कर रहे है।

आइए जानते हैं पंजाब में कहां-कहां प्रदर्शन हो रहा है-

मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर किसानों का प्रदर्शन, केएफसी जंक्शन किया जाम
मोहाली में किसानों ने एयरपोर्ट रोड स्थित केएफसी जंक्शन पर जाम लगा दिया। सुबह से ही किसान बड़ी संख्या में यहां एकत्र हुए और सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। प्रदर्शन के कारण इस क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। केएफसी जंक्शन पर जाम के कारण एयरपोर्ट रोड की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

पंजाब बंद पर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का बड़ा बयान
पंजाब बंद को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि बंद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा।

पुलिस बल सतर्क
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि राज्य के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन स्थलों पर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

अबोहर में पंजाब बंद का असर, सड़क और रेल यातायात ठप
किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देने के लिए बुलाए गए पंजाब बंद का अबोहर में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के लगभग सभी बाजार बंद रहे, केवल इक्का-दुक्का दुकानें खुलीं, जिन्हें किसान संगठनों के सदस्यों ने विनम्रता से बंद करने की अपील की। मलोट चौक, श्रीगंगानगर रोड, हनुमानगढ़ रोड, मटीली रोड, सीतो रोड और मलोट रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर सुबह 7 बजे से ही किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

मोगा में बाजार पूरी तरह बंद
मोगा में पंजाब बंद का असर देखने को मिला। सोमवार को शहर के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे। दुकानदारों और व्यापारिक संगठनों ने भी किसानों के बंद को समर्थन दिया है। बाजार शाम 4 बजे तक बंद रहने की घोषणा की गई है।

सुनाम में छाजली में जाखल मुख्य सड़क पर किसानों का धरना
सुनाम के छाजली गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता आजाद) के सदस्यों ने जाखल मुख्य सड़क पर धरना दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बठिंडा में बाजार बंद, प्रमुख चौराहों पर किसानों का धरना
पंजाब बंद के आह्वान का बठिंडा में व्यापक असर देखा गया। सोमवार सुबह से ही हाजी रत्न मार्केट, धोबी बाजार, माल रोड, बैंक बाजार और आर्य समाज चौक मार्केट सहित शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सुबह 10 बजे तक छोटी-मोटी दुकानों को छोड़कर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox