पंजाब की महाजीत के बाद केजरीवाल का आशीर्वाद लेने दिल्ली पंहुचे भगवंत मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब की महाजीत के बाद केजरीवाल का आशीर्वाद लेने दिल्ली पंहुचे भगवंत मान

-केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, आप नेताओं से मिल बांटी खुशी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पंजाब में प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की तैयारी में है। इस दौरान भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इसी बीच मान ने पैर छूकर केजरीवाल और सिसोदिया का आशीर्वाद लिया। दोनों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भगवंत मान काफी इमोशनल नजर आए।

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में शपथ ग्रहण और कैबिनेट को लेकर चर्चा हुई। भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। गुरुवार को उन्होंने ऐलान किया था कि वह राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव खटकरकलां में शपथ लेंगे। बता दें पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3, बीजेपी को 2 सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। वहीं पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी व पार्टी की हार के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। उन्होंने मुझे व कैबिनेट को नई सरकार के शपथ लेने तक बने रहने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। मैं पंजाब के हित में काम करता रहूंगा। हम नई सरकार के साथ सहयोग करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox