नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- विश्व महिला दिवस के अवसर पर ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने प्रेम धाम में महिला सम्मान दिवस मनाया जिसमे सैकड़ो महिलाओं एवम पुरुषो ने भाग लिया। इस सम्मान समारोह में मानव सेवा के लिए समर्पित है तथा कोरोना काल के कठिन समय में अपने आपको समर्पित करने वाली 8 महिलाओं को स्टार ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के चेयरमैन डाक्टर आर के मैसी ने सभी महिलाओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री आर के मेसी ने बताया कि इस बार संस्था ने ऐसी 8 महिलाओं को अपने सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना था जिनमें सूबेदार मेजर नीलिमा मसीह, डाक्टर हेमा कोहले सी एम ओ दिल्ली सरकार, सुजाता सूरी दीप फाउंडेशन, मगदलीन मरीन समाज सेविका, शीना भट्टी सीनियर नर्स व अंजली चौधरी को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इन सभी महिलाओं ने अपनी जान की परवाह किये बगैर कोरोना काल में मरीजों की सेवा कर मानवता की एक नई मिसाल पेश की है।
हमे इन महिलाओं को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा था। प्रोग्राम में शिक्षाविद श्री जे सी अरोरा जी ,श्री कृष्ण कालरा जी, प्रधान नजफगढ़ मार्किट,श्री राज कुमार शर्मा समाज सेवक ,श्री क्रिस्टोफर भट्टी डायरेक्टर सी सी आई के अलावा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इसके बाद प्रीति भोज का इंतजाम किया गया। सभी महिलाओं एवम आए हुए मेहमानो को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम में बेटी बचाआ-बेटी पढ़ाओं नाम से लघु नाटिका प्रेम धाम के बच्चो द्वारा प्रस्तुत की गई जिससे सभी की आंखे नम हो गई। सभी मेहमानों ने इस महिला दिवस के आयोजन को बहुत ही सराहा एवम सभी भारत की महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा