गोपालनगर वार्ड से ईशवंती सत्यवीर सिंह ने ठोकी भाजपा से दावेदारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोपालनगर वार्ड से ईशवंती सत्यवीर सिंह ने ठोकी भाजपा से दावेदारी

-कहा- भाजपा ने मौका दिया तो वार्ड का विकास रहेगी प्राथमिकता -30 साल से भाजपा कार्यकर्ता कर रही भाजपा की नीतियों का घर-घर में प्रचार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/छत्तीसगढ़/भावना शर्मा/- प्रमुख समाजसेवी व एलआईसी के जिला अधिकारी सत्यवीर सिंह की धर्मपत्नी ईशवंती सत्यवीर सिंह ने गोपालनगर वार्ड से भाजपा की सीट के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। उनका कहना है कि अगर भाजपा ने उन्हे इस बार मौका दिया तो वह गोपालनगर वार्ड को दिल्ली का नंबर वन वार्ड बनाने के लिए काम करेंगी।
               केजरीवाल की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही भाजपा नेत्री ईशवंती सत्यवीर सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नही है। वह पिछले 30 साल से नजफगढ़ में काम कर रही है और गोपालनगर वार्ड के हर घर में उनकी दस्तख रही है। एक प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इंशवंती सत्यवीर सिंह ने कहा कि वह गोपालनगर वार्ड से भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होने कहा कि पिछले 30 साल से वह लोगों से जुड़ी है और समाजसेवा का कार्य कर रही है। हालांकि वह एलआईसी में एजेंट भी है और हर घर में उनकी एक पहचान है। अकसर वह लोगों खासकर महिलाओं की समस्याओं को सुनती आई है और उनके निवारण का कार्य भी करती रही हैं। उन्होने कहा कि गोपालनगर वार्ड एससी महिला हो जाने के चलते लोगों की अपील पर वह चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन साथ वह यह भी चाहती है कि भाजपा उन्हे इसका मौका दें। उन्होने कहा कि भले ही आम आदमी पार्टी इस बार निगम चुनाव में अपनी जीत का दावा ठोक रही है लेकिन हमेशा केजरीवाल की आबकारी नीति के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेंगी। और उनका सपना है कि वह अपने वार्ड को दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ वार्ड बनाने के लिए काम करें। हालांकि उन्होने कहा इस वार्ड से वर्तमान पार्षद अंतिम गहलोत ने अच्छा काम किया है लेकिन वह और भी अच्छा करके दिखायेंगी।
                इस अवसर पर समाजसेवी सत्यवीर शर्मा ने कहा कि गोपालनगर वार्ड एससी-एसटी महिला रिजर्व होने के चलते ईशवंती सत्यवीर सिंह  इस वार्ड से भाजपा की टिकट की दावेदारी ठोक रही है। उनका मानना है कि ईशवंती सत्यवीर सिंह भाजपा की काफी वरिष्ठ कार्यकर्ता है और पिछले 30 साल से भाजपा से जुड़ी है। उन्होने कहा कि अगर भाजपा ने उन्हे मौका दिया तो वह वार्ड को विकास के मामले में दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ वार्ड बनाने के लिए काम करेंगी और सभी कार्यकर्ता व उनका परिवार इस काम में उनका पूरा साथ देगा। वहीं समाजसेविका प्रवीण लाकड़ा ने कहा कि अगर बीजेपी ने ईशवंती सत्यवीर को मौका देती है तो पूरा वार्ड तन, मन, धन से उनका पूरा सहयोग करेगा और उन्हे भारी मतो से जीत मिलेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox