
बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- क्षेत्र के चर्चित माँ देवकी कृष्ण हैल्थ क्लब में नव वर्ष के उपलक्ष्य में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। राहुल जांगड़ा, हर्ष, तरुण, अमर पांचाल, ऋषि, विपिन, रौशन, हेमन्त, जतिन, आदित्य, वंश, मोहित व दीपक आदि अपने अपने वर्ग में मिस्टर जिम रहे। सभी ने अच्छे पोज़ देकर दर्शकों से तालियां बंटोरीं।
इस अवसर पर पवन कौशिक, करनैल जी, संदीप राठी, योगेश पण्डित, सुरेन्दर जांगड़ा, संजय शर्मा, आनंद लीलू, नवीन सोलधा, धर्मपाल, शीनू, धीरज, बिल्लू, दीपक खोटा, संदीप घोड़ा समेत सभी पुराने खिलाड़ियों को भाई सुनील दलाल समाजसेवी पवन कौशिक, जेई अमित जांगड़ा, संजय कौशिक, राजेंद्र हरियाणा पुलिस व डॉक्टर आकाश द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का संयोजन भारत केसरी कोच अनिल भारतीय गुमनाम और डाक्टर आकाश वर्मा ने किया। इन्होंने सम्मानस्वरूप सभी को प्रेम उपहारों से लाद दिया और सभी के उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थय की कामना की।





More Stories
बालोर गांव में 54 एकड़ जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा, मुआवजा न मिलने पर किसानों का विरोध, पेड़ों का बाग उजाड़ने का भी लगाया आरोप
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
केविन परेरा ने बीआरजी एनुअल रन एक्सपो में पहुंचकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन