नवीन खाती गैंग के खुंखार अपराधी को एटीएस द्वारका ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवीन खाती गैंग के खुंखार अपराधी को एटीएस द्वारका ने किया गिरफ्तार

-टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस किया बरामद -आरोपी नरेश उर्फ टीटा छावला थाने का है बीसी, हत्या, डकैती, अपहरण, रंगदारी तथा अवैध हथियार के 19 मामलों में रहा है शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-द्वारका एटीएस टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दाताराम पार्क दीनपुर से छावला थाने के बीसी व नवीन खाती गैंग के एक खुंखार बदमाष को पकड़ लिया। टीम ने आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। जिसको लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                     इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार प्रेरित किया जाता है। 11 जून को एटीएस के एएसआई विनोद कुमार को नवीन खाती गैंग के एक सक्रिय सदस्य के छावला थाना क्षेत्र में हथियार के साथ होने की सूचना मिली मिली थी। विनोद ने यह सूचना अपने सीनियर्स से सांझा किया। जिसके बाद एसीपी आॅपरेषन विजय सिंह ने अपने पर्यवेक्षण में एटीएस के इंचार्ज रामकिशन के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, एसआई विकास यादव, एएसआई विनोद कुमार, विनोद यादव, करतार सिंह, एचसी दिनेश, एचसी जगत, कांस्टेबल परविंदर, संदीप और सोनू की टीम का गठन किया और तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
                    पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दाताराम पार्क, दीनपुर में छापामारी कर एक शख्स को हिरासत में लिया। हालांकि पकड़ने से पहले आरोपी ने भागने की कोशिश की थी लेकिन सतर्क टीम ने उसकी योजना व्यर्थ कर दी। पूछताछ में आरोपी टीम के सवालों का जवाब संतुष्टिपूर्ण नही दे सका तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान नरेश उर्फ टीटा पुत्र दुलिचंद निवासी राधा स्वामी सत्संग व्यास दीनपुुर के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छावला थाने का बीसी है और उस पर पहले भी हत्या, डकैती, अपहरण, फिरोती व अवैध हथियार के 19 मामले दर्ज है। जांच में पता चला है कि आरोपी नरेश उर्फ टीटा नवीन खाती गैंग का सक्रिय सदस्य है। नवीन खाती के गिरोह के सदस्य के रूप में स्थानीय क्षेत्र में रंगदारी और अन्य शत्रुतापूर्ण अपराधों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। पूछताछ में यह भी पता चला है कि अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता अनिल उर्फ कालू भी उसके साथ था जो थाना द्वारका उत्तर का एक सूचीबद्ध बीसी है। अवैध हथियार सप्लायर अनिल उर्फ कालू की पुलिस तलाश कर रही है।
                यहां बता दें कि पपरावट गांव में स्थित एक भूखंड पर कब्जे के मुद्दे पर नवीन खाती और उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा दोहरी हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसमें नरेष ने अपने शामिल होने की पुष्टि कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox