अवैध पटाखों के कारोबार पर नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा शिकंजा, 1073 किलो से अधिक पटाखे जब्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध पटाखों के कारोबार पर नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा शिकंजा, 1073 किलो से अधिक पटाखे जब्त

-पांच थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, 10 एफआईआर दर्ज; त्योहारों के मद्देनजर अवैध बिक्री, भंडारण और कब्जे के खिलाफ अभियान तेज
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/नॉर्थ जिला ब्यूरो,। आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले ने अवैध पटाखों की बिक्री, कब्जे और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए पांच थाना क्षेत्रों में कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं और 1073.426 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। यह कार्रवाई लाहौरी गेट, बुराड़ी, कोतवाली, बाड़ा हिंदूराव और सब्जी मंडी थाना क्षेत्रों में की गई।
नॉर्थ जिला पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी और जांच के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए।
थाना वार पुलिस कार्रवाई
लाहौरी गेट थाना: 16 अक्टूबर को सर सोभा सिंह पॉलीक्लिनिक के सामने से 88.916 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। इस संबंध में एफआईआर नंबर 0504/2026 दर्ज की गई।
बुराड़ी थाना: 18 अक्टूबर को हिमगिरि, बी-ब्लॉक, गली नंबर 11 स्थित मकान नंबर 163 के सामने से 75.530 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। इस मामले में एफआईआर नंबर 0753/2026 दर्ज हुई।
कोतवाली थाना: 18 अक्टूबर को अंगूरी बाग फूल वाला रोड स्थित प्रभा धर्मशाला के पास से 93 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। वहीं 27 अक्टूबर को चांदनी चौक स्थित मोती सिनेमा के पास से 14.600 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। इस थाना क्षेत्र से कुल 107.600 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए।
बाड़ा हिंदूराव थाना: 24 और 25 अक्टूबर को महावीर बाजार क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में कुल 178.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। इस संबंध में एफआईआर नंबर 263/26, 264/26 और 266/26 दर्ज की गईं।
सब्जी मंडी थाना: 23, 25 और 27 अक्टूबर को तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 622.88 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। इनमें गली मंदिर वाली, आर्य मंदिर के पास से 272.58 किलोग्राम, थाना क्षेत्र के एक अन्य स्थान से 318.5 किलोग्राम और पुल बंगश, रोशनआरा रोड के पास से 31.8 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। इन मामलों में एफआईआर नंबर 453/26, 456/26 और 462/26 दर्ज की गईं।
सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील
नॉर्थ जिला पुलिस ने नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों और संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे पटाखों की बिक्री, कब्जे और भंडारण से जुड़े सभी लागू नियमों का पालन करें। पुलिस ने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले बाजारों और रिहायशी इलाकों में अवैध पटाखों के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, पटाखों का अवैध भंडारण और असुरक्षित रखरखाव आगजनी तथा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों की जान-माल को खतरा हो सकता है।
नॉर्थ जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट (आईपीएस) ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जा सकें। सभी मामलों में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox