

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर दिल्ली में लाकर बेचने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत नजफगढ़ व जाफरपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों से अवैध शराब के 1480 क्वार्टर बरामद किये हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तस्करी में शामिल कारों को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब के रैकेट को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
इस संबंध मंे डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस पुरी मुस्तैदी से अपराधों पर नियन्त्रण करने के लिए कार्यवाही कर रही है। पुलिस जिले में अवैध शराब तस्करों को पकड़ने के लिए भी अभियान छेड़े हुए है और कोरोना काल से लगातार पुलिस अवैध शराब तस्करों व ड्रग्स माफिया पर कार्यवाही कर रही है। उन्होने बताया कि मंगलवार को नजफगढ़ थाना पुलिस के हवलदार दीपक, सिपाही जितेन्द्र व राजेन्द्र ने गश्त के दौरान सफेद रंग की एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार देखी तो उसे रूकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर कार चालक ने कार की गति बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा तो सतर्क टीम ने उसका पीछा कर दबौच लिया। टीम ने जब कार की तलाशी ली तो हरियाणा मार्का की 10 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी गोविंद पुत्र जयपाल निवासी शोमड़ी जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं जाफरपुर थाना पुलिस की ईआरवी टीम के एसआई जयभगवान व सिपाही नीरज ने मलिकपुर गांव से ढांसा की तरफ आ रही एक डेटसन गो संदिग्ध कार को रोककर जांच की तो टीम को कार से 20 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अरविंद पुत्र वजीर सिंह निवासी भियापुर, लाधोत, जिला रोहतक के रूप में की है। पुलिस आरोपियों से तस्करी से जुड़े दूसरे स्रोतों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।





More Stories
डाबड़ी हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
सात साल पुराने झपटमारी मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
अवैध पटाखों के कारोबार पर नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा शिकंजा, 1073 किलो से अधिक पटाखे जब्त