दिचाऊं गांव में पालम 360 के नवनियुक्त प्रधान का हुआ भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिचाऊं गांव में पालम 360 के नवनियुक्त प्रधान का हुआ भव्य स्वागत

-दिचाऊ व नंगली सकरावती गांवों की सरदारी ने सुरेन्द्र सौलंकी को बांधी सम्मान की पगड़ी -दिचाऊ कला वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने दोनों गांवों व भरत सिंह परिवार की तरफ से दी बधाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-पालम 360 खाप के नवनियुक्त प्रधान सुरेन्द्र सौलंकी का बुधवार को दिचाऊं गांव की चैपाल में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दिचाऊं व नंगली गांव की सरदारी ने सुरेन्द्र सौलंकी को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने शाॅल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान सुरेन्द्र सौलंकी ने कहा कि वह दिल्ली देहात के लोगों की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे तथा समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
                           बुधवार को पालम 360 खाप के नवनियुक्त प्रधान सुरेन्द्र सौलंकी का दिचाऊ कला की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने स्वागत करते हुए कहा कि चैधरी रामकरण सौलंकी अब हमारे बीच नही है। हमें उनके असामयिक जाने का बहुत दुःख है। हम अपने दिवंगत प्रधान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि हमारी सरदारी के नये प्रधान हमेशा लोगों की व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। आज हम उनके दिचाऊ गांव में पधारने पर उनका स्वागत करते है। इस बैठक की अध्यक्षता जगबीर सिंह दिचाउं ने की तथा लोकेश ठेकेदार, सतीश नंबरदार, गंगादत्त, परमानंद, राजसिंह व अशोक नंबरदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रधान सुरेन्द्र सौलंकी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। अपने सम्मान पर भावुक हुए सुरेन्द्र सौलंकी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दोनों गांवों ने हमेशा ही उनके पिता को पूरा सहयोग व सम्मान दिया है और वह उम्मीद करते है कि गांव अब उन्हे भी वही सम्मान व सहयोग देगा। इस मौके पर गंगादत्त, जगबीर सिंह व लोकेश ठेकेदार ने भी लोगों को सम्बोधित किया तथा बताया कि दोनो गांवों ने नवनियुक्त प्रधान सुरेन्द्र सौलंकी को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। वहीं लोकेश ठेकेदार ने दिचाऊ गांव की गऊशाला की जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए सभी से आग्रह किया तथा प्रशासन से भी इस संबंध में बात करने का सुझााव भी रखा। ग्रामीणों ने सुरेन्द्र सौलंकी के अपने पिता की जगह पालम 360 खाप को प्रधान बनाये जाने का स्वागत किय और इस पर सर्वसम्मति बनाने का आश्वासन भी दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox