नजफगढ़ में पैसे के लेन-देन में परिवार में चली गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में पैसे के लेन-देन में परिवार में चली गोली

चाचा के लड़के ने अपनी ताई व बहन को मारी गोली -10 राउंड चलाई गोली, 5 बहन वंदना को व 4 गोली ताई कैलाश गुलाटी को लगी, ताई की मौके पर मौत, वंदना को विकास अस्पताल में कराया दाखिल -3 लाख रूपये के लेन-देन की बात आ रही सामने, राजीव गुलाटी उर्फ शालु ने देने थे अपनी ताई को पैसे -रात को भी हुई थी घर में पैसे को लेकर बात, जनवरी तक पैसे देने का किया था शालु ने वादा -सुबह 9 बजे के करीब शालू गया था ताई के घर, पहले बहस हुई फिर चली गोली, वारदात के बाद हवा में गोली चलाते हुए फरार हो गया आरोपी -दो दिन पहले भी आपसी तकरार को लेकर शालु को नजफगढ़ थाना पुलिस ने बुलाया था थाने -एक दिन पहले बाबा हरिदास नगर पुलिस ने भी मस्जिद पर हमले को लेकर शालु को बुलाया था थाने -बजरंग दल व गौ रक्षा दल से रखता था ताल्लुक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पैसे के लेन-देन में नजफगढ़ के हैबतपुरा बाजार में सुबह 9 बजे के करीब गोलियां चली जिसमें राजीव गुलाटी उर्फ शालु नामक व्यक्ति ने अपनी ताई व बहन को गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात के बाद आरोपी हवा में गोली चलाता हुआ फरार हो गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो नजफगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पंहुची। हालांकि वृद्धा कैलाश गुलाटी की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन वंदना की सांसे चल रही थी जिसे पुलिस ने तुरंत ईलाज के लिए विकास अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि वंदना को 5 गोली लगी है जिन्हे ऑप्रेशन से निकाला जा रहा है। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। द्वारका के अतिरिक्त डीसीपी विक्रम सिंह भी मौके पर पंहुच चुके थे। इस जांच में नजफगढ़ एसीपी जितेन्द्र पटेल, एसएचओ अजय शर्मा, एटीओ अजय कुमार व एसएफएल की टीम अपनी कार्यवाही कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर बजरंग दल व गौ रक्षक सेवा दल से ताल्लुक रखता था।

द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनो परिवारों में पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा था। राजीव गुलाटी उर्फ शालु उम्र 37 साल पुत्र अशोक गुलाटी ने अपनी ताई कैलाश गुलाटी को 2 लाख रूपये देने थे। जो वह दे नही रहा था। रोजाना इस बात को लेकर दोनों परिवारों में तनाव रहता था। हालांकि पुलिस इसे 2 लाख रूपये के लेन-देन का मामला बता रही है लेकिन लोगों का कहना है कि 3 लाख रूपये से ज्यादा ही शालु ने देने थे। रात को भी 9 बजे तक शालु व कैलाश में बात हो रही थी। बताया ये जा रहा है कि कैलाश, वंदना व शालु में जनवरी तक पैसे देने का समझौता हुआ था। लेकिन सुबह 9 बजे के करीब शालु अपनी ताई के घर गया था। जहां से तेज-तेज आवाज आ रही थी। लेकिन तभी घर की पहली मंजिल पर गोली चलने व चिल्लाने की आवाज आई। लोगों का कहना है कि एक के बाद एक कई गोलियां चलने की आवाज आई। इसके बाद आरोपी शालु हाथ में रिवाल्वर लेकर गोली चलाता हुआ बाहर भाग गया। इसके बाद वंदना खून से लथपथ नीचे आई और दूकान में गिर गई। वंदना का भाई आया और उसने पुलिस को फोन किया। तुरंत पुलिस ने मौके पर पंहुचकर वंदना व कैलाश को ईलाज के लिए विकास अस्पताल पंहुचाया जहां चिकित्सकों ने कैलाश गुलाटी उम्र 62 साल पत्नी लेट जगदीश गुलाटी निवासी हैबतपुरा बाजार को मृत घोषित कर दिया। जबकि वंदना उम्र 31 साल पुत्री लेट जगदीश गुलाटी को 5 गोली लगी बताई जा रही है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक कैलाश को 4 गोलियां लगी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शालु का भाई आशू बाजार के एक करोड़ रूपये लेकर फरार हो गया था जो शालु गुलाटी का सगा जुड़वा भाई है। बताया ये भी जा रहा है कि ये पैसा आशु ने ही लिया था लेकिन उसके भाग जाने की वजह से शालु पर इन्हे देने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसकारण विवाद बढ़ गया। हालांकि शालु ने पैसा देने की हां भर ली थी और जनवरी तक का समय मांगा था लेकिन मंगलवार को सुबह शालु को घर बुलाकर वंदना व कैलाश ने पैसे के लिए उल्टा सीधा कहा था। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव उर्फ शालु उम्र 37 साल बजरंग दल व गौ रक्षा दल से संबंध रखता था। करीब एक सप्ताह पहले नवरात्रों में मीट मार्केट की वीडियों बनाकर भी इसी शख्स ने डाली थी और दो दिन पहले परिवार में झगड़े को लेकर नजफगढ़ थाना पुलिस ने उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की थी। वहीं एक दिन यानी सोमवार को बाबा हरिदास नगर पुलिस ने भी शालु को नांगलोई रोड़ पर मस्जिद में हुई तोड़फोड़ को लेकर भी थाने बुलाकर पूछताछ की थी। हालांकि इस मामले में बाबा हरिदास नगर पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले रखा है और मामले की जांच चल रही है। इससे पहले भी शालु असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उनकी शिकायत पर पुलिस पहले से संज्ञान ले लेती तो आज यह वारदात नही होती। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि अपराधी को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

-देन का मामला बता रही है लेकिन लोगों का कहना है कि 3 लाख रूपये से ज्यादा ही शालु ने देने थे। रात को भी 9 बजे तक शालु व कैलाश में बात हो रही थी। बताया ये जा रहा है कि कैलाश, वंदना व शालु में जनवरी तक पैसे देने का समझौता हुआ था। लेकिन सुबह 9 बजे के करीब शालु अपनी ताई के घर गया था। जहां से तेज-तेज आवाज आ रही थी। लेकिन तभी घर की पहली मंजिल पर गोली चलने व चिल्लाने की आवाज आई। लोगों का कहना है कि एक के बाद एक कई गोलियां चलने की आवाज आई। इसके बाद आरोपी शालु हाथ में रिवाल्वर लेकर गोली चलाता हुआ बाहर भाग गया। इसके बाद वंदना खून से लथपथ नीचे आई और दूकान में गिर गई। वंदना का भाई आया और उसने पुलिस को फोन किया। तुरंत पुलिस ने मौके पर पंहुचकर वंदना व कैलाश को ईलाज के लिए विकास अस्पताल पंहुचाया जहां चिकित्सकों ने कैलाश गुलाटी उम्र 62 साल पत्नी लेट जगदीश गुलाटी निवासी हैबतपुरा बाजार को मृत घोषित कर दिया। जबकि वंदना उम्र 31 पुत्री लेट जगदीश गुलाटी को 5 गोली लगी बताई जा रही है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक कैलाश को 4 गोलियां लगी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शालु का भाई आशू बाजार के एक करोड़ रूपये लेकर फरार हो गया था जो शालु गुलाटी का सगा जुड़वा भाई है। बताया ये भी जा रहा है कि ये पैसा आशु ने ही लिया था लेकिन उसके भाग जाने की वजह से शालु पर इन्हे देने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसकारण विवाद बढ़ गया। हालांकि शालु ने पैसा देने की हां भर ली थी और जनवरी तक का समय मांगा था लेकिन मंगलवार को सुबह शालु को घर बुलाकर वंदना व कैलाश ने पैसे के लिए उल्टा सीधा कहा था। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव उर्फ शालु उम्र 37 साल बजरंग दल व गौ रक्षा दल से संबंध रखता था। करीब एक सप्ताह पहले नवरात्रों में मीट मार्केट की वीडियों बनाकर भी इसी शख्स ने डाली थी और दो दिन पहले परिवार में झगड़े को लेकर नजफगढ़ थाना पुलिस ने उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की थी। वहीं एक दिन यानी सोमवार को बाबा हरिदास नगर पुलिस ने भी शालु को नांगलोई रोड़ पर मस्जिद में हुई तोड़फोड़ को लेकर भी थाने बुलाकर पूछताछ की थी। हालांकि इस मामले में बाबा हरिदास नगर पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले रखा है और मामले की जांच चल रही है। इससे पहले भी शालु असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उनकी शिकायत पर पुलिस पहले से संज्ञान ले लेती तो आज यह वारदात नही होती। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि अपराधी को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox