1857 की क्रांति में पढ़ाई जाये राजा नाहरसिंह की जीवनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

1857 की क्रांति में पढ़ाई जाये राजा नाहरसिंह की जीवनी

-नाहरगढ़ उत्थान संघ की टीम ने एसडीएमसी महापौर से मिलकर इस विषय पर की चर्चा, नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की भी रखी मांग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाहरगढ़ उत्थान संघ की टीम ने मंगलवार को एसडीएमसी के महापौर मुकेश सुर्यान से नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगड़ रखने व एमसीडी के स्कूलों में 1857 की क्रांति के इतिहास में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहरसिंह की जीवनी पढ़ाये जाने को लेकर मुलाकात की।
इस मुलाकात को लेकर नाहरगढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने बताया कि महापौर महोदय से मुलाकात बड़ी ही सार्थक रही है और महापौर मुकेश सुर्यान ने दोनो विषयों पर खुलकर चर्चा की तथा आश्वासन दिया कि हम दोनो मुद्दों पर निगम सदन में बात करेंगे तथा महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहरसिंह की जीवनी एमसीडी स्कूलों में पढ़ाये जाने की सिफारिश करेंगे। उन्हाने कहा कि हमने कमेटी को इसका प्रस्ताव भेज दिया है और जल्द ही कार्यवाही हो जायेगी। वहीं नजफगढ़ के नाम को बदलकर राजा नाहरसिंह के नाम पर रखने को लेकर भी चर्चा हो रही है। जल्द ही इसका भी अनुमोदन कर दिया जायेगा। इस अवसर पर नाहरगढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर, रमेश शोखनदा, कुलश्रेष्ठ शौकीन, शिक्षाविद् विनोद बंसल, आजाद सिंह राठी, सुरेंद्र घुम्मनहेड़ा व मनजीत सिंह ने महापौर को ज्ञापन सौंपा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox