नजफगढ़ में करीब 100 मकान गिरने के कगार पर, नाले ने खोली सरकार के विकास की पोल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में करीब 100 मकान गिरने के कगार पर, नाले ने खोली सरकार के विकास की पोल

-बाढ़ नियंत्रण विभाग की लापरवाही पड़ रही लोगों को भारी, मंत्री कैलाश गहलोत भी नही सुन रहे लोगों की समस्या
-रोशन गार्डन कालोनी में अधुरे नाले के निर्माण से फैल रही बिमारियां

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ की 90 प्रतिशत जल निकासी की रीढ़ यानी नजफगढ़ नाले का निर्माण पिछले 4 साल से अधूरा पड़ा है। अब हालात यह हो गये है कि इस अधुरे नाले के कारण रोशन गार्डन के करीब 100 मकान गिरने के कगार पर है और प्रशासन व विधायक बेपरवाह बने हुए है। वहीं नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने पत्रकारों के साथ मौके पर पंहुचकर लोगों का दर्द सुना और सरकार से इस समस्या पर ध्यान देने की अपील की। हालांकि अभी तक दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ में जलभराव को लेकर बड़े-बड़े वादे करते नजर आये है लेकिन आज तक उन्होने पिछले 4 साल से समस्या की जड़ बने इस अधुरे नाले के निरिक्षण तक की जहमत नही उठाई। लोग बार-बार अपनी समस्या बताते रहे और मंत्री जी बार-बार विकास के दावे करते रहे। लेकिन लोगों की समस्या जस की तस बनी रही और नजफगढ़ जलभराव से डूबता रहा।
                          नजफगढ़ वासियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने के बड़े-बड़े दावे करने वाली दिल्ली सरकार की आखिर अधूरे नाले के निर्माण ने पोल खोलकर रख दी है पिछले 4 साल से नजफगढ़ नाले का निर्माण कार्य रुक रुक कर चल रहा है वही रोशन गार्डन में करीब 500 मीटर तक नाले का निर्माण बंद पड़ा होने से हालात इतने खराब हो गए है कि नाले के साथ बने मकानों के गिरने का खतरा भी मंडराने लगा है। इतना ही नहीं मकानों तक आने जाने का रास्ता भी पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बच्चे व बुजुर्ग नाले में गिर रहे हैं, लोग घरों में कैद हैं, मच्छर मक्खियों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है तथा डेंगू व मलेरिया लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है फिर भी आप विधायक वह 6 विभागों के मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ में विकास के दावे करते नहीं थक रहे है। बरसात के मौसम में नजफगढ़ शहर में जलभराव की समस्या किसी से छिपी नहीं है और लोग चींख-चींख कर अपनी परेशानी बयान करते रहे हैं। सोमबाजार में नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक व मार्केट कमेटी के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंघल ने बाजार में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से सरकार के सामने उठाया भी था लेकिन फिर भी मंत्री जी को इस अधूरे नाले को पूरा कराने की याद नहीं आई। तो आखिर कैसे नजफगढ़ को जलभराव से मुक्ति मिले मिल सकती है यह एक सोचनीय विषय है। वही जब बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तो चल रहा है लेकिन बीच में बिजली कि केबल आ गई है जिसे कहने के बावजूद बिजली विभाग नहीं हटा रहा है। अब दो विभागों की तनातनी में आमजन पीस रहे हैं। नजफगढ़ डूबे तो डूबे, दुकानदारों का जलभराव से सामान खराब हो तो हो लेकिन दिल्ली सरकार सिर्फ राजनीति करेगी काम नहीं। वही लोगों का कहना है कि मंत्री कैलाश गहलोत को कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन विधायक के पास हमारी समस्या के लिए समय ही नहीं है।
                     उधर आज शुक्रवार को नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने पत्रकारों की टीम के साथ समस्या की जड़ यानी मौके पर पहुंचकर पत्रकारों को नजफगढ़ में जलभराव की मुख्य समस्या के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर इस मौके पर लोग लोगों ने मीडिया के सामने अधूरे नाले के निर्माण को लेकर अपना दर्द बयां किया तथा पार्षद सत्यपाल मलिक द्वारा समय-समय पर यहां मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग करवाने व बीच-बीच में मिट्टी डलवा कर आने जाने का रास्ता ठीक कराने की भी बात कही लेकिन बरसात में यह मिट्टी बह गई और फिर उनके घर जाने का रास्ता बंद हो गया। उन्होने बताया कि अधूरा निर्माण उनके लिए अब जानलेवा साबित हो रहा है फिर भी सरकार उनकी सुनवाई नही कर रही है।
                     इस समस्या को लेकर पार्षद सत्यपाल मलिक ने बताया कि 90 प्रतिषत नजफगढ़ क्षेत्र का पानी इसी नाले से मुख्य ड्रेन में जाता है लेकिन आज अधुरे निर्माण की वजह से यह नाला पूरी तरह से बंद पड़ा है और दिल्ली सरकार व हमारे विधायक कैलाश गहलोत लोगों की समस्या पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वह विकास के बड़े-बड़े दावे तो करते हैं लेकिन हकीकत से हमेशा दूर भागते रहे है। आज लोग परेशानी में हैं और विधायक के पास समय ही नहीं है कि वह इस नाले का निरीक्षण तो कर सके और 4 साल से अधूरे पड़े इस निर्माण कार्य को पूरा करा कर लोगों को राहत प्रदान कर सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox