
नजफगढ़ मैट्रों न्यूज/ शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राम नवमी के पावन पर्व पर नजफगढ़ निगम वार्ड की पार्षद मीना तरूण यादव नेअपने वार्ड में कोरोना से बचाव के लिए नजफगढ़ बाजार व कालोनियों की सड़कों व गलियों को सेनेटाईज किया ताकि लोग कोरोना मुक्त वातावरण में सांस ले सकें।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि पिछले आठ दिन से लोग कोरोना के खौफ में जी रहे है। हालांकि लोग अपने घर व अपने आप को तो सेनेटाईज कर रहे है लेकिन गलियों व नालियों की तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है। जिसे देखते हुए निगम ने पूरे नजफगढ़ जोन के सभी वार्डों की गलियों,नानियों व सड़कों को सेनेटाईज करने का फैसला लिया है। राम नवमी के दिन उन्होने यह काम आरंभ कर लोगों को स्वच्छता का सेदंश देने की कोशिश की है।

उनका कहना है कि लोग अपने घर में रहे और सूरक्षित रहे। बाकि खाने का व सफाई का काम हम संभाल नेगे। उपके दय कार्य की लोगों ने खुले मन से सराहना की है। लोगों का कहना है कि अब लगता है कि सरकार सोई नही हेै। इस लड़ाई में उनका पूरा ध्यान रख रही है। दस अवसर पर भाजपा नेता रूण यादव ने कहा कि वार्ड में स्वच्छता पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। टीपर से रोजाना घरों से कूड़ा उठाने का कार्य भी नियमित रूप से किया जा रहा है। फिर भी अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह हमे बता सकता है। लोगों की समस्याओं पर तुरन्त कार्यवाही की जा रही ह। निगम कर्मचारियों ने आज प्रेमनगर, टोडरमल कालोनी, नवादा बाजार, नवादा पट्टी, सोम बाजार, जवाहर, चैक व थाना रोड़ को सेनेटाईज करने का काम किया। अधिकारियों ने कहा कि 14 अप्रैल तक रोजाना सभी क्षेत्रों को सेनेटाइ्रज करने का कार्य किया जायेगा।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी इमारत की बालकनी, एक बच्चा घायल, दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद