द्वारका एएटीएस ने देसी पिस्तोल के साथ पकड़ा कुख्यात वाहन चोर, 6 वाहन बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एएटीएस ने देसी पिस्तोल के साथ पकड़ा कुख्यात वाहन चोर, 6 वाहन बरामद

-आरोपी पहले से वाहन चोरी के 64 मामलों में रहा है संलिप्त
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने एक कुख्यात वाहन चोर को देसी पिस्टल के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चार कार व 2 दुपहिया वाहन व एक देशी पिस्तोल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुए है। आरोपी पहले से वाहन चोरी के 64 मामलों में शामिल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने द्वारका, रोहिणी व बाहरी दिल्ली जिला के 6 वाहन चोरी के मामले सुलझा लिये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
               द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि पिछले काफी समये से द्वारका में वाहन चोरी के मामले काफी बढ़ गये जिसे देखते हुए ऑपरेशन वर्चस्व के तहत वाहन चोरी रोकने व चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने संयुक्त अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके तहत पुलिस कई अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होने बताया कि ऑपरेशन वर्चस्व के तहत एसीपी विजय सिंह ने इंस्पेक्टर कमलेश कुमार आई/सी एएटीएस के नेतृत्व में एसआई
विकास यादव, एसआई दिनेश, एचसी विजय, एचसी राजेश, एचसी अमित, एचसी सोनू, एचसी जगत, एचसी संदीप, सीटी इंदर, सी.टी. मनोज, सी.टी. अरविंद और सी.टी. राजबीर की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने वाहन चोरी के ज्यादा से ज्यादा मामलों का निरिक्षण किया और फिर सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की तथा खबरियों को उनका हुलिया बताया गया। 11 अप्रैल को टीम को सूचना मिली की एक चोर मोहन गार्डन के छठ पूजा पार्क ईलाके में घूम रहा है। टीम ने तुरंत अपना जाल बिछाया और आरोपी रवि उर्फ करण पुत्र कुलदीप निवासी डी-12 कीर्ती नगर दिल्ली को आई-10 कार के साथ पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी में आरोपी के पास से एक लोडिड देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पुलिस ने आरोपी से 4 कार व एक मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी बरामद की। जो सभी चोरी की है। आरोपी ने पूछताछ में करीब 64 चोरी के मामलों में संलिप्तता की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी जरूरत के अनुसार वाहन चुराता था और जिन पुर्जो की उसे जरूरत होती थी उन्हे वाहन से निकालकर गाड़ी छोड़ देता था। पुलिस ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि और पूछताछ कर सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox