चीन के संदिग्ध गिफ्ट पर इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीन के संदिग्ध गिफ्ट पर इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

-क्या इजरायल की जासूसी में लगा हुआ है चीन!
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इजरायल/शिव कुमार यादव/- इजरायल के मंत्री को भेजे गये थर्मल कप के गिफ्ट में जासूसी उपकरण पाये जाने को लेकर इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। इजरायली सुरक्षा सेवा इस बात की जांच कर रही है कि क्या चीन ने ’संदिग्ध सामग्री’ पाए जाने वाले गिफ्ट की नियमित जांच के बाद एक इजरायली मंत्री को उपहार में दिए गए थर्मल कप में जासूसी उपकरण छुपाया था।
              क्या चीन ने इजरायली मंत्री को दिए एक गिफ्ट में बगिंग डिवाइस छिपाया था, इसे लेकर इजरायल ने जांच शुरू कर दी है। हारेत्ज की एक रिपोर्ट बताती है कि इजरायली शिन बेट सुरक्षा सेवा इस बात की जांच कर रही है कि क्या चीन ने ’संदिग्ध सामग्री’ पाए जाने वाले गिफ्ट की नियमित जांच के बाद एक इजरायली मंत्री को उपहार में दिए गए थर्मल कप में निगरानी उपकरण छुपाया था।
                कप को चीनी दूतावास से साइंस, टेक्नोलॉजी और स्पेस मंत्री ओरित फरकश-हकोहेन को भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। संस्कृति और खेल मंत्रालय ने बताया है कि उन्हें चीनी दूतावास से एक संदेश मिला है जिसमें कहा गया है कि एक कप मंगलवार को आने की उम्मीद है।
                गिफ्ट को लेकर सुरक्षा गार्ड्स को तब संदेह हुआ जब सुरक्षा जांच के दौरान अलार्म बजा। इसके बाद एक और जांच के बाद गिफ्ट को संदेह के आधार पर शिन बेट सुरक्षा सेवा को स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना के बाद शिन बेट ने इन कपों का पता लगाने के लिए और सरकारी कार्यालयों से संपर्क किया हालांकि अन्य मंत्रालय कार्यालयों ने कहा है कि उन्हें चीनी दूतावास से इस तरह के उपहार नहीं मिले हैं।
                मामले के बाद दूतावासों या विदेशी सरकारों से गिफ्ट के संबंध में सुरक्षा गार्ड्स को अतिरिक्त सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। हारेत्ज की रिपोर्ट मुताबिक आर्मी रेडियो ने सबसे पहले इस घटना की जानकारी दी है। आर्मी रेडियो के मुताबिक ये गिफ्ट छिपकर सुनने वाले जासूसी उपकरण या कैमरे हो सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox