देश में सीएनजी भी सैंचुरी की तरफ अग्रसर, बढ़े 2.5 रूपये प्रति किलो के दाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में सीएनजी भी सैंचुरी की तरफ अग्रसर, बढ़े 2.5 रूपये प्रति किलो के दाम

-12 घंटे के अंदर पीएनजी के बाद सीएनजी के दामों में भी उछाल, उपभोक्ता हुए परेशान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/-  बढ़ती महंगाई से परेशान आम जनता को एक बार फिर से बड़ा झटका देते हुए सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। ये बढ़ोतरी पीएनजी की कीतमों में बढ़ोतरी के महज 12 घंटे बाद की गई है। सीएनजी के दामों में एत बार फिर से 2.5 रुपये की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी की कीमत 71.61 रुपये पहुंच चुकी है। लोगों का कहना है कि अब सीएनजी भी देश में सैंचुरी की तरफ बढ़ रही है।
                 पिछले दो सप्ताह से सीएनजी की कीमतों में 11.60 रुपये वृद्ध हो चुकी है। दिल्ली में ऑटो चालकों के एक वर्ग ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। ऑटो, कैब और टैक्सी चालकों के संघ आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे एक ड्राइवर का कहना है, “सीएनजी के दाम दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है. पुराने मीटर रेट अभी भी चल रहे हैं।
               ‘सर्वोदय ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष रवि राठौड़ ने कहा कि सरकार को या तो संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमतों में कटौती करनी चाहिए या किराए में संशोधन करना चाहिए। राठौड़ ने कहा, ‘‘ सीएनजी की कीमतें 70 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब हैं, लेकिन हम अब भी अपनी कैब और ऑटो पुराने किराए पर चला रहे हैं। इसलिए अब सीएनजी की आसमान छूती कीमतों के साथ काम करना हमारे लिए मुश्किल हो गया है। किराए में संशोधन की जरूरत है, जो पिछले सात-आठ वर्षों से लंबित है। यदि किराए में संशोधन नहीं किया जा सकता है तो सीएनजी की दरें कम की जानी चाहिए।’’    
              दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पाइप से रसोई तक पहुंचने वाली च्छळ की कीमतों में 4.25 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दिए हैं। ये बढ़े हुए दाम आज यानी 14 अप्रैल से लागू हो गए हैं। इससे 10 दिन पहले पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में अब पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति एससीएम पहुंच चुकी है। वहीं गाजियाबाद नोएडा में इसकी कीमत 45.96 रुपये होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox