कैफेन टीम ने पकड़ा एक विदेशी ड्रग तस्कर, 361 ग्राम हेरोइन बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैफेन टीम ने पकड़ा एक विदेशी ड्रग तस्कर, 361 ग्राम हेरोइन बरामद

-इस हेरोइन की बाजार कीमत करीब 3 करोड़ 60, विदेशियों पर पुलिस कस रही शिकंजा
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- द्वारका कैफेन टीम ने एक बार फिर ड्रग तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक बार फिर एक विदेशी अफ्रीकी ड्रग तस्कर को 361 ग्राम उच्च क्वालिटी की हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि इंटरनेशनल मार्किट में इस
ड्रग्स की कीमत करीब 3 करोड़ 60 लाख रूपये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                 द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन वर्चस्व के तहत पुलिस की सभी टीमें मिलकर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। जिला पुलिस की सतर्कता व कड़ी कार्यवाही के चलते अनेकों अपराधी जेल पंहुच चुके है। कैफेन टीम विदेशी नागरिकों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे है। उन्होने कहा कि मोहनगार्डन व उत्तमनगर में रहने वाले अधिकतर विदेशी नागरिक ड्रग्स तस्करी जैसे संगीन अपराधों में लिप्त है और जो देश में ड्रग्स सप्लाई करने का काम कर रहे है। कैफेन टीम ऐसे विदेशी अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे कर रही है। 12 अपै्रल को भी टीम को सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी नागरिक ड्रग तस्करी कर रहा है। इस पर एसीपी विजय सिंह ने तुरंत एसआई सुभाष चंद के नेतृत्व में कैफेन टीम जिसमें एएसआई करतार, एएसआई विनोद कुमार एचसी दिनेश कुमार, सीटी रवि, सीटी हेतराम और सीटी सोनू की टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये।    सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत सोम बाजार चौक के पास, ओम विहार, उत्तम नगर में जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 361 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्थानीय नागरिकों को इसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान इकेचुकवु गॉड्सपावर उगो पुत्र यूगो निवासी ओनित्शा, नाइजीरिया के रूप में की है। आरोपी की उम्र 38 साल बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उससे आपूर्तिकर्ता व सप्लाई सिंडिकेट का पता लगा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox