नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं । घरवालों और कुछ करीबियों की मौजूदगी में रणबींर- आलिया ने शादी की हैं। शादी के बाद से ही रणबीर औंर आलिया के शादी के फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन सब बातों के बीच सवाल उठ रहे है कि क्या अब रणबीर और आलिया रिसेप्शन देंगे ? हालांकि रणबींर कि माँ नीतू कपूर इशारों – इशारों में बता चुकी हैं कि जो भी होना था हो गया हैं अब कुछ नहीं होगा ।
आपको बता दें कि नीतू जी के बाद उनके कोरियोग्राफर मास्टर जी राजेंद्र सिंह ने भी ये साफ कर दिया कि अब कोई भी रिसेप्शन नहीं होने वाला हैं , जो भी बातें चल रही हैं वो केवल अफवाह हैं , रणबीर और आलिया दोनों ही अपने ही काम में बिजी है।
इस के बाद रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ मीडिया के सामने आईं. उन्होंने पैपराज़ी को थैंक्यू कहा और आलिया और रणबीर को ढेर सारा प्यार भी दिया. वहीं इसके अलावा जब उनसे रिसेप्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि कोई रिसेप्शन नहीं होने जा रहा है. बल्कि उन्होंने कहा कि सब कुछ हो गया है और अब आप आराम से घर जाकर सो जाइए.


More Stories
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!