दोस्त की आपराधिक गतिविधियों का पता चलने पर साथ छोड़ा तो अपहरण कर तानी रिवाल्वर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दोस्त की आपराधिक गतिविधियों का पता चलने पर साथ छोड़ा तो अपहरण कर तानी रिवाल्वर

अंबाला :- कच्चा बाजार में रहने वाले सौरव उर्फ माऊ की उसकी दोस्त से तब रंजिष शुरू हो गई जब उसके दोस्त को उसकी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का पता चलने पर उसका साथ छोड़ दिया। शुक्रवार की रात साढ़े 9 बजे उसका अपह्ररण कर अलग-अलग चार जगहों पर ले जाकर मारपीट और अंत में कलरेहड़ी ले जाकर जब उसे जान से मारने के लिए रिवाल्वर तानी तो एक पार्षद ने आवाज लगा दी। हमलावर आवाज सुनते ही मौके से भाग गए और उसके बाद पार्षद के फोन से अपने भाई को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी उसके परिजन के साथ मौके पर पहुंची और उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने माऊ और उसके भाई की शिकायत पर टांड, लोकेश, चीडी और शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घायल माऊ ने बताया कि उसे रामकिशन कॉलोनी में काम था। इस लिए वह अपने भाई सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर राम किशन कॉलोनी गया था तो रात साढ़े नौ बजे जब वह वापस लौट रहा था तो तीन बाइक व एक स्विफ्ट कार में सवार एक दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। दोनों भाई राम बाग श्मशान घाट के अंदर छिपे तो तो हमलावरों ने ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान सोनू मौके से भाग गया था तो वहीं माऊ को हमलावरों ने पकड़ लिया। जहां पर उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद उसे 12 क्रॉस रोड पर मीट मार्केट के अंदर ले गए। जहां हमलावरों ने जमकर पीटा और उसे छोड़ने की बजाए बाइक से घसीटपुर के पास बने हुडा सेक्टरों में ले गए और वहां से उसे कलरेहड़ी लेकर पहुंचे। दोनों ही जगह पर उसको तस्सली से पीटा गया। कलरेहड़ी में उस पर रिवाल्वर तान दी गई। लेकिन इसी बीच नगर निगम के एक पार्षद ने आवाज लगा दी। आवाज को सुनते ही सभी हमलावर उसे छोड़ कर फरार हो गए।
कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत
घायल माऊ के भाई सोनू ने वारदात के साथ ही पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 पर कॉल कर दी। सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो लेकिन जब कार्रवाई में ढुलमुल रवैया अपनाया तो सोनू ने मामले की शिकायत सदर थाना एसएचओ से लेकर एसपी अभिषेक जोरवाल तक मामले की शिकायत की गई। इसीलिए मौके पर सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सोनू ने अपने भाई माऊ के अपह््रण की बात बताई तो एसएचओ रात को ही सोनू को लेकर ढूंढने निकल पड़े। लेकिन रात को एक बजे तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। रात को एक बजे जब पार्षद के फोन से मऊ की लोकेशन पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची।
दोस्ती छोड़ी तो बन गया दोस्त दुश्मन
माऊ ने बताया कि ग्वाल मंडी में रहने वाला जीतू उसका दोस्त था उसने जैसे ही उसका साथ छोड़ा तो वह दुश्मनी पालने लग गया। कई बार उसने दोबारा से साथ में रहने का दबाव भी बनाया लेकिन उसने मना कर दिया। इसीलिए उस पर 31 अगस्त को चाकुओं से हमला कर दिया गया। करीब एक सप्ताह पहले भी उसके घर पर पथराव किया गया। जिसकी शिकायत हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं गई। इसीलिए परेशान होकर वह एसपी कार्यालय में भी पहुंचे। जहां से उन्हें डीएसपी अंबाला छावनी के पास भेज दिया गया। जहां उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते जीतू फरार चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि रात को मौका लगते ही उसने कलरेहड़ी में रहने वाले मनीष चौहान, हिम्मतपुरा निवासी संदीप ढांड और सेवा समिति चौक निवासी संदीप समेत अन्य युवकों के साथ उस पर हमला कर दिया

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox