
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यात्रा व मनोरंजन के मामले में दिल्ली पूरी तरह से अनलॉक हो गई है। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियों से तीन बड़ी राहत दी है। इसमें सबसे बड़ी राहत मेट्रो और बसों में यात्रा करने वालों दी गई है। साथ ही सरकार ने ऑडिटोरियम एवं सिनेमा हॉल को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की छूट दी है। वहीं, अब शादी और अंतिम यात्रा में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे।
बता दें कि अनलॉक-6 तक अलग-अलग गतिविधियों में छूट दी गई थी, लेकिन सार्वजनिक परिवहन के लिए रियायत नहीं मिली थी। इस कारण मेट्रो स्टेशनों और बस स्टॉप पर यात्रियों को रोजाना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
राजीव चौक पर भीड़ बढ़ने से यात्रियों को 30 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। सार्वजनिक परिवहन में छूट न मिलने से रोजाना यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है।
फिलहाल बसों और मेट्रो में 50 फीसदी क्षमता से यात्रियों को सफर की इजाजत थी, लेकिन इन छूट की वजह से अब यात्रा में सहूलियत मिलेगी। पुराने दिशा-निर्देश के मुताबिक बसों में 17 जबकि मेट्रो की एक कोच में 25 यात्री सफर कर सकते थे। अब सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं में छूट मिलने पर यात्रियों की परेशानियां कम होगी।





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी