दिल्ली सरकार के एक साल पर रेखा गुप्ता का दावा, ‘काम करने का तरीका पूरी तरह बदला’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार के एक साल पर रेखा गुप्ता का दावा, ‘काम करने का तरीका पूरी तरह बदला’

-दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की गई है- सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिलकर आज दिल्ली में भाजपा के एक साल पूरे होने पर एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसके साथ सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का रिपोर्ट कार्ड हमारे एक साल के कठिन परिश्रम और बदलाव के तथ्यों को दर्शाता है। यह सरकार वादों की नहीं, बल्कि परिणामों की सरकार है। यह सरकार घोषणाओं की नहीं, बल्कि कार्यों की सरकार है। एक साल में हमने दिल्ली को ठहराव से प्रगति की ओर ले जाने का प्रयास किया है। हमने इसे बहानेबाजी से समाधान की ओर, विज्ञापनों से विकास की ओर ले जाने का प्रयास किया है।

आम आदमी पार्टी पर बरसीं सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हर कदम पर सरकार ने कागजी कार्रवाई कम और काम ज्यादा करने पर ध्यान केंद्रित किया। कह सकते हैं कि आज दिल्ली सरकार ट्वीट की राजनीति में लिप्त नहीं है। हमने दिल्ली की कार्य संस्कृति को बदल दिया है, जो पहले सिर्फ शोर मचाती थी। आज, जब हम एक साल पूरा कर रहे हैं, मैं दिल्ली के लोगों से विश्वासपूर्वक कह सकती हूं कि हमने दिल्ली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर क्षेत्र में काम किया है।

दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की गई है- सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज सरकार को 1 साल पूरा हुआ है। शायद इसी समय हम इस सचिवालय में पहुंचे थे। आज की यह रिपोर्ट कार्ड हमारे 1 वर्ष के तथ्य है। यह सरकार वादों की नहीं बल्कि काम की सरकार है। हमने 1 वर्ष में दिल्ली को ठहराव की ओर ले जाने की कोशिश की है। हमने कागज कम और काम ज्यादा के पैटर्न को फॉलो किया। हमने अपनी पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना पर काम किया था। हमने 10 लाख का हेल्थ कवर दिया। हमने अटल कैंटीन को इस विजन के साथ शुरू किया ताकि कोई भूखा न सोए। दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox