दिल्ली में बार-बार मौसम विभाग को गच्चा दे रहा मानसून

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बार-बार मौसम विभाग को गच्चा दे रहा मानसून

-आखिर क्या है वजह क्यों हो रही है मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल?, लोगों का उठ रहा मौसम विभाग से विश्वास

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में मॉनसूनी बारिश की भविष्यवाणी करने वाले मौसम विभाग को इस बार मानसून बार-बार गच्चा दे रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बावजूद भी बादल दिल्ली पर मेहरबान नही दिखाई दे रहे है जिसकारण गर्मी व उमस के चलते लोगों का बुरा हाल है। पिछले दस दिनों से मौसम विज्ञानियों की बारिश की भविष्यवाणी फेल हो रही है जिसकारण दिल्लीवासियों का मौसम विभाग से ही विश्वास उठ गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के खिलाफ बादल 30 जून को बरस गये लेकिन उसके बाद से जितनी भी भविष्यवाणियां हुई उनपर मानसून की अच्छी बारिश अभी तक नही हुई है। अब मौसम विभाग भी असमंजस में पड़ गया है कि आखिर ऐसे क्या कारण है जो मानसून उनकी भविष्यवाणी पर खरा नही उतर रहा है और क्यो बार-बार उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो रही है।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि दिल्ली की गर्मी के चलते हल्के बादल उड़ जा रहे हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ को भी इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। पाकिस्तान में होने वाले मौसमी बदलाव का असर भी दिल्ली पर साफ दिखाई देने लगा है। दिल्ली में मॉनसून की आधिकारिक तारीख 27 जून थी। लेकिन इस बार मॉनसून ने तीन दिन की देरी से 30 जून को दिल्ली में कदम रखा। मॉनसून के आगमान के साथ ही दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश हुई। लेकिन इसके बाद से ही आमतौर पर सूखे की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने लगातार हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया लेकिन भविष्यवा सच साबित नहीं हो सकी है। हालांकि पूरे सप्ताह दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि सोमवार को हुई कहीं हल्की व कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि ने राजधानी के कई इलाकों में उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत दी है। जिसके चलते पीतमपुरा में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox