नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले कांग्रेसी नेता व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश सिंधवानी ने शनिवार को दिल्ली में होने जा रहे निगम चुनावों पर अपने विचार रखेते हुए कहा कि निगम चुनावों में इसबार कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस हमेशा ही सतर्क रही है और साफ छवि व ईमानदार कार्यकर्ताओं का कांग्रेस ने हमेशा सम्मान किया है। इस बार भी कांग्रेस की इसी पर प्राथमिकता रहेगी।
सिंधवानी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पारदर्शी तरीके से अपने उम्मीदवारों का चयन किया है और उन्हे पक्का विश्वास है कि इसबार कांग्रेस निगम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर सत्तासीन होगी। हालांकि पिछले चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नही कर पाई थी और उसे निगम में मात्र 30 सीटे ही मिली थी। इस पर उन्होने कहा कि हार-जीत तो चलती ही रहती है लेकिन कांग्रेस ने कभी अपने उसुलों से समझौता नही किया है। हमारा एकमात्र ध्येय सिर्फ जनसेवा है और दिल्ली का चहुमुखी विकास करना है। उन्होने मौका परस्त नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह वही कांग्रेस है

जिसमे ये दलबदल नेता शान से काम करते थे लेकिन अब उनको सीट के लिए भी हाथ फैलाने पड़ रहे है। अबकि बार नजफगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की क्या तैयारी है के सवाल पर उन्होने कहा कि इस बार हम मजबूती से चुनाव में उतरेंगे। हमारा ध्येय नजफगढ़ विधानसभा की 5 सीटे जीतने का है और जिला संगठन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नजफगढ़ वार्ड से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होने कहा कि हम पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है पार्टी जो भी आदेश करेगी उसका पालन होगा। अगर पार्टी चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो हम तैयार है।
यहां बता दें कि महेश सिंधवानी नजफगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस के निष्ठावान व ईमानदार कार्यकर्ता व पदाधिकारी है। उन्होने अध्यक्ष राजबीर डबास के साथ नजफगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी से लेकर 2007 में प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव, 2009 में सचिव व मटियाला के चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अपनी सेवाऐं कांग्रेस को दी है। आज अपनी स्वच्छ छवि व बेबाक अंदाज के कारण नजफगढ़ की जनता में काफी चर्चित भी रहे है। इसके साथ ही उन्होने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी बड़ी ईमानदारी से निभाई है। 2011 में झंग बिरादरी सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष बने और बिरादरी, मंदिर व गुरूद्वारें में सेवाकार्य किये।
श्री सिंधवानी ने इस बार निगम चुनाव पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इसबार चुनावों में कांग्रेस व आम आदमी पाटी्र कें बीच सीधा मुकाबला है। पंजाब पर उन्होने कहा कि इसमें कोई शक की गुंजाइश ही नही है वहां दौबारा कांग्रेस सरकार ही बनने जा रही है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस