हाई स्पीड कॉरीडोर कनेक्टिविटी से जुडे़गें आईजीआई और जेवर एयरपोर्ट, सफर में लगेगा मात्र 1 घंटा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हाई स्पीड कॉरीडोर कनेक्टिविटी से जुडे़गें आईजीआई और जेवर एयरपोर्ट, सफर में लगेगा मात्र 1 घंटा

-दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किया हाई स्पीड कॉरीडोर का प्रस्ताव तैयार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए 72 किलोमीटर लंबे हाई-स्पीड कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार किया है। यह दूरी एक घंटे में तय की जाएगी। दोनों हवाई अड्डों के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी दो चरणों में पूरी की जाएगी।

योजना के तहत जेवर और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसके बाद यह कॉरिडोर आईजीआई पहुंचने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मौजूदा ट्रैक से अलग ट्रैक बनाया जाएगा, जिस पर हाई स्पीड मेट्रो चलाई जाएगी, जिसकी स्पीड 120 किमी होगी।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 2024 तक नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरा करने का लक्ष्य है। इस बीच नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यिदा) के सीईओ अरुणवीर सिंह ने कहा कि इसके लिए एक यातायात सर्वेक्षण भी किया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट के बीच करीब 72 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनेगा, जिस पर करीब 12-13 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। अरुणवीर सिंह ने कहा कि मेट्रो कॉरिडोर दो चरणों में बनेगा। 35 किलोमीटर लंबा पहला चरण भूमिगत (अंडरग्राउंड) और एलिवेटेड दोनों होगा। इसका नोएडा एयरपोर्ट एक्वा लाइन पर नॉलेज पार्क 2 के पास कनेक्शन होगा। इस कॉरिडोर पर नॉलेज पार्क 2 तक सात स्टेशन होंगे और इंटरचेंज होगा। इसके बाद मेट्रो लिंक के दूसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा। दूसरा चरण 37 किमी लंबा होगा और नॉलेज पार्क 2 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक बनाया जाएगा। यह रूट नोएडा एक्सप्रेस-वे के समानांतर चलेगा। इसमें न्यू अशोक नगर और यमुना बैंक स्टेशन होंगे।

अरुणवीर सिंह ने आगे कहा कि जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को हरियाणा के गुरुग्राम से भी जोड़ा जाएगा। ताकि दूसरे राज्यों के लोग आसानी से एयरपोर्ट तक पहुंच सकें, जिसकी रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही अरुणवीर सिंह का कहना है कि दिल्ली के सराय काले खां से हाई स्पीड बुलेट ट्रेन जो 22 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। साथ ही रैपिड रेलवे जेवर से मथुरा के लिए रूट बनाया गया है। जिस पर जल्द ही काम शुरू कर हो जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox