दिल्ली में तेजी से घट रही आक्सीजन व रेमडेसिविर दवा, केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में तेजी से घट रही आक्सीजन व रेमडेसिविर दवा, केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक

-पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के 24 हजार से अधिक नये मामले सामने, केजरीवाल बोले- दिल्ली में हो रही तीन चीजों की कमी
NM News Kejirwal


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। लेकिन उन्होने कहा कि दिल्ली में तेजी से तीन चीजों की कमी होती जा रही है जो चिंताजनक है। साथ ही उन्होंने ये जानकारी भी दी कि उन लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो क्षमता से अधिक सैंपल ले रहे हैं।
                     केजरीवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 हजार केस आए हैं जिसकी विस्तृत रिपोर्ट कुछ देर में जारी होगी। अब यहां का पॉजिटिविटी रेट 24 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। अब स्थिति काफी गंभीर है चिंताजनक है। अब दिल्ली के अंदर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी होने लगी है। केजरीवाल ने कहा कि आज हमने इस पर बैठक की पहले जो चीजें पर्याप्त मात्रा में थी अब उनकी कमी होने लगी है। उनमें से तीन चीजें हैं ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और एक अन्य दवा की कमी हो रही है। यहां बता दें कि अगर स्थिति नही बदली तो दिल्ली में 14 दिन का पूर्ण लाॅकडाउन भी लगाया जा सकता है। ऐसे में लोग षादी समारोहों को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस मामले में कुछ न कुछ हल जरूर निकाल देगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox