दिल्ली में और 6 महीने मिलेगा फ्री राशन, सरकार ने बढ़ाई स्कीम की अवधि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में और 6 महीने मिलेगा फ्री राशन, सरकार ने बढ़ाई स्कीम की अवधि

-दिल्‍ली सरकार का बड़ा फैसला, टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्‍ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार ने फ्री राशन की स्‍कीम को छह महीने बढ़ाने के साथ दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी जिसमें अच्छे और नई पीढ़ी के शिक्षक तैयार किए जाएंगे। इसका बिल पास किया जाएगा. 2022-23 में दाखिला शुरू होगा। उन्‍होंने कहा कि हमारा मकसद एक्सीलेंट क्वालिटी के टीचर तैयार करना है। जब दिल्‍ली सरकार के स्‍कूलों में बच्‍चे बढ़ रहे होंगे, तब हम उनको स्‍कूलों के साथ अटैच कर देंगे। इसके लिए हम नेशनल और इंटरनेशनल अनुबंध करेंगे और इसमें रिसर्च भी होगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि कोरोना काल में मिल रहे मुफ्त राशन को और छह महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब दिल्‍ली की जनता को 31 मई 2022 तक मुफ्त राशन दिया जाएगा. सरकार ने फ्री राशन स्‍कीम को आगे बढ़ाने की वजह कोरोना के बढ़ते मामले बताए हैं।
दिल्ली में ओमिक्रॉन को लेकर सीएम ने कहा कि डीडीएमए की बैठक हुई है. ओमिक्रॉन के लक्षण बेहद माइल्ड हैं और मौत के चांस कम हैं. दिल्ली वालों को पैनिक की जरूरत नहीं है। अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाई के इंतजाम कर लिए गए हैं. सबसे ज्‍यादा जरूरत होम आइसोलेशन की पड़ेगी. हम 23 दिसंबर को एक अहम बैठक होम आइसोलेशन मैनेजमेंट पर करेंगे. वहीं, केजरीवाल ने कहा कि कल (रविवार) को 100 से ज्‍यादा मामले आए हैं। दिल्‍ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इसे देखते हुए सभी सक्रिय मामलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। होम आइसोलेशन की व्यवस्था और दुरूस्त की जाएगी। केंद्र सरकार से निवेदन है कि बूस्टर डोज की मंजूरी दी जाए।
दिल्‍ली में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्‍या बढ़कर 28 हो गयी है. वहीं, रविवार को राजधानी में कोविड-19 के 107 नए मामले आए, जो 27 जून के बाद से सबसे अधिक हैं. जबकि कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 0.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वैसे दिल्ली में अब तक 14,42,197 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14.16 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में महामारी से 25,101 मरीजों की अब तक जान गई है। राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक तीन मरीजों की मौत दर्ज की गई है. जबकि दिल्ली में नवंबर, अक्टूबर और सितंबर में क्रमशः सात, चार और पांच मरीजों की जान कोविड-19 से गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox