इस्कॉन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम स्कूलों में पढ़ायेगा गीता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कॉन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम स्कूलों में पढ़ायेगा गीता

-इस्कॉन ने एसडीएमसी के साथ मिलकर बनाया प्लान, निगम स्कूलों में बच्चों में बांटी जायेगी गीता की प्रतियां

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दक्षिणी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में जल्द ही गीता के श्लोक गुंजेगे। इसके लिए इस्कॉन के साथ मिलकर एसडीएमसी ने निगम स्कूलों में गीता पढ़ाने की योजना तैयार की है। मेयर मुकेश सूर्यान ने कहा कि यह भी प्रस्ताव किया गया है कि द्वारका के सेक्टर- 3 में एक स्कूल का नाम सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए। ये भी कहा गया है कि शहीदों की जीवन गाथाओं को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि छात्रों में देशभक्ति की भावना पैदा की जा सके। मेयर मुकेश सूर्यान ने इस बीच एक और घोषणा की है कि जल्द ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के हर वार्ड में एक स्कूल ऐसा तैयार किया जा रहा है जो पूरी तरह इंग्लिश मीडियम है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अब बहुत जल्द अपने स्कूलों में बच्चों को भगवद गीता पढ़ाने जा रही है। दरअसल, निगम की शिक्षा समिति ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के करीब 550 स्कूलों में इसे 25 दिसंबर से शुरू करने की तैयारी में है। ये गीता पाठ की क्लास हर 15 दिन पर एक घण्टे की होगी। इसके साथ ही एक स्कूल का नाम देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर रखने का फैसला भी किया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान के मुताबिक़ ये प्रस्ताव अगर पास होता है तो निगम के स्कूलों में गीता की प्रतियां भी बच्चों में बांटी जायेगी।
मेयर ने कहा कि गीता का ये पाठ फ़िलहाल स्कूलों के खुलने तक ऑनलाइन ही पढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस्कॉन मंदिर ने बच्चों को गीता का पाठ पढ़ाने में रुचि दिखाई है। जिसकी शुरुआत अटलजी के जन्मदिन के अवसर 25 दिसंबर से की जायेगी। इसके साथ ही मेयर मुकेश सूर्यान ने कहा कि यह भी प्रस्ताव किया गया है कि द्वारका के सेक्टर- 3 में एक स्कूल का नाम सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए। ये भी कहा गया है कि शहीदों की जीवन गाथाओं को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि छात्रों में देशभक्ति की भावना पैदा की जा सके। मेयर मुकेश सूर्यान ने इस बीच एक और घोषणा की है कि जल्द ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के हर वार्ड में एक स्कूल ऐसा तैयार किया जा रहा है जो पूरी तरह इंग्लिश मीडियम है।
वहीं, पिछले हफ्ते हरियाणा में भगवत गीता पढ़ाने की खबर सामने आई थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि अगले अकादमिक सत्र से राज्यभर के स्कूलों में छात्रों को भगवत गीता के ‘श्लोकों’ का पाठ करना सिखाया जाएगा। यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में यह घोषणा की थी। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। इस महोत्सव के तौर पर गीता ज्ञान संस्थानम् और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में खट्टर ने कहा था कि गीता से संबंधित किताबें पांचवीं और सातवीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox