दिल्ली पुलिस ने युवाओं को म्याऊं-म्याऊं कराने की कोशिश की नाकाम, 3 हजार करोड़ की ड्रग्स की जब्त 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने युवाओं को म्याऊं-म्याऊं कराने की कोशिश की नाकाम, 3 हजार करोड़ की ड्रग्स की जब्त 

मानसी शर्मा / – दिल्ली पुलिस ने हौज खास इलाके में दो अस्थायी गोदामों से 400 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग्स जब्त किया गया है जिसे ‘म्याऊं म्याऊं’ के नाम से जाना जाता है। पुणे पुलिस के विशेष इनपुट के बाद मंगलवार को नशीली दवाओं के बड़े गोदाम का भंडाफोड़ हुआ। इस इनपुट के आधार पर ही दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

म्याऊ म्याऊ, जिसका वैज्ञानिक नाम मेफेड्रोन है। एक शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग्स है जो अक्सर अपने उत्तेजक प्रभावों के कारण रेव पार्टियों में इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जोखिम पैदा होते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”ये छापेमारी नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करने और उनकी तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने के ठोस प्रयास का हिस्सा हैं।”

दो दिन के व्यापक अभियान में पुलिस ने 1,100 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) का खुलासा किया है। पुणे और नई दिल्ली में की गई छापेमारी के बाद जब्त ड्रग्स की कुल कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। पुणे पुलिस के अनुसार यह ऑपरेशन सोमवार को पुणे में तीन ड्रग तस्करों की धरपकड़ के साथ शुरू हुआ। उस दौरान  700 किलोग्राम मेफेड्रोन को जब्त किया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद दिल्ली के हौज खास इलाके में स्थित गोदाम जैसी संरचनाओं में संग्रहीत अतिरिक्त 400 किलोग्राम सिंथेटिक उत्तेजक पदार्थ की खोज की गई।  मेफेड्रोन की एक और बड़ी खेप पुणे में, विशेष रूप से कुरकुंभ एमआईडीसी क्षेत्र में भंडारित पाई गई थी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें पुणे पुलिस ने मंगलवार को सूचित किया और हमने छापेमारी में उनकी सहायता की।” पुलिस के अनुसार अब तक 5 लोगों को गिेरफ्तार भी किया गया है।  क्राइम ब्रांच ने सोमवार (19 फरवरी) को पुणे के भैरवनगर और विश्रांतवाड़ी इलाकों में रेड के दौरान तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 1.75 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त हुई, जिनकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए आंकी गई। नमक के गोदाम में नशीली दवाओं की तस्करी का काम किया जा रहा था। मेफेड्रोन की एक और बड़ी खेप पुणे के कुरकुंभ MIDC इलाके में भी रखी गई थी। पुलिस ने यहां से 650 किलो से ज्यादा ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया। ड्रग तस्करों से पूछताछ के बाद पुणे पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के हौज खास इलाके में रेड की। दिल्ली के गोदाम में 400 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुई। आशंका है कि ड्रग्स को कुरकुंभ MIDC से नई दिल्ली ले जाया जा रहा था।

पकड़े गए लोगों में तीन कूरियर बॉय और दो अन्य शामिल हैं। तीनों कूरियर बॉय के खिलाफ पहले से ही केस दर्ज हैं। एक शख्स की पहचान अनिल साबले के रूप में हुई है। अनिल साबले एक फैक्ट्री का मालिक है, जहां ड्रग्स रखी गई थी। पुलिस को इस मामले में कुख्यात ड्रग तस्कर ललित पाटिल से आरोपियों के जुड़े होने का शक है। मामले में पाटिल की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है। ड्रग तस्करी के नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय तस्करों के शामिल होने का भी शक है। रेड अभी भी जारी है। पुणे पुलिस और दिल्ली पुलिस जॉइंट ऑपरेशन के तहत कार्रवाई कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox