दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: फरार डकैती के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: फरार डकैती के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ गिरफ्तार

-आरोपी 34 आपराधिक मामलों में रहा शामिल

दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तरी जिले के सदर बाजार थाने की पुलिस टीम ने डकैती के एक मामले में वांछित और फरार चल रहे शातिर अपराधी एवं घोषित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी ऋषभ, रघुबीर नगर, दिल्ली का निवासी है और उस पर राजधानी के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, स्नैचिंग और वाहन चोरी जैसे कुल 34 आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं।

उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि यह गिरफ्तारी सदर बाजार थाने द्वारा चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत हुई, जिसमें घोषित अपराधियों और फरार हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया था। इस अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सहदेव सिंह तोमर (थाना प्रभारी, सदर बाजार) कर रहे थे, जिनके पर्यवेक्षण में उप-निरीक्षक विजय और हेड कांस्टेबल संजय की टीम ने अथक प्रयास किए। पूरे ऑपरेशन की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री विदुषी कौशिक कर रही थीं।

टीम को 9 जुलाई को सूचना मिली कि एक घोषित अपराधी रघुबीर नगर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने बिना देरी के तकनीकी निगरानी और मानवीय खुफिया के माध्यम से इलाके में जाल बिछाया और उसे धर दबोचा।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने नवंबर 2024 में अपने दो साथियों के साथ मिलकर सदर बाजार क्षेत्र में एक राहगीर से पेपर कटर की नोक पर ₹400 की लूट की थी। उसके साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन वह फरार चल रहा था।
इस कार्रवाई से एक बार फिर दिल्ली पुलिस की सतर्कता और कुशल खुफिया तंत्र का परिचय मिला है। टीम द्वारा किए गए त्वरित और रणनीतिक प्रयासों की बदौलत एक वांछित और खतरनाक अपराधी पुलिस के शिकंजे में आया है, जो लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंक रहा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox